img-fluid

65 साल की नीना गुप्ता की अपकमिंग प्रोजेक्ट का पहला लुक आया सामने

December 02, 2024

मुंबई। अक्सर देखा गया है कि स्टार्स अपने रोल में ढलने के लिए ऐसे-ऐसे रूप अपनाते हैं, जिसमें उन्हें देखकर किसी के लिए उन्हें पहचान पाना बेहद ही मुश्किल होता है। इसी बीच अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीनी गुप्ता ने भी कुछ ऐसा ही किया। नीना ने हमेशा अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन 65 साल की उम्र में नीना ने ऐसा रूप अपनाया, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। बेहद खूबसूरत दिखने वाली नीना गुप्ता का ऐसा डरावना रूप देख आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे ये नीना हैं।



गंजी चुड़ैल बनी नीना गुप्ता
दरअसल, नीना गुप्ता के अपकमिंग प्रोजेक्ट का पहला लुक सामने आया है। हाल ही में यूट्यूब इंडिया इंस्टाग्राम पेज पर नीना गुप्ता का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नीना गुप्ता गंजी चुड़ैल के अवतार में दिख रही हैं। लाल चमकती आंखें, हरा चेहरा और पूरी तरह से गंजी नीना का ऐसा रूप देख यूजर्स हैरान हैं। नीना के साथ उनके इस वीडियो में ब्यूटी और लाइफस्टाइल शिवशक्ति सचदेव, इशिता मंगल और शक्ति सिधवानी भी नजर आ रही हैं। नीना ने तीनों को किडनैप कर लिया है और ये तीनों ही एक रस्सी से बंधी नजर आ रही हैं।

थक गई हूं मीम बनाकर
इस वीडियो के शुरुआत में एक आवाज आत है, जिसमें वो कहती हैं, ‘एक बार तीन यूट्यूबर्स किडनैप हो जाती हैं। एक गंजी चुड़ैल के हाथों।’ इसके बाद नीना गुप्ता की एंट्री होती हैं और उनका ऐसा डरावना रूप देखकर तीनों लड़कियां डर जाती हैं। एंट्री के साथ ही वो कहती हैं, ‘थक गई हूं मीम बनाके। अब तुम तीनों मुझे बेब बनाओगी।’ बस फिर क्या था ये कहते ही तीनों लड़कियां उन्हें बेब बनाने में जुट जाती हैं। लास्ट में नीना अपना ही लुक देख शर्म से लाल हो जाती हैं। नीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर अब तक काफी कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अरे प्रधान जी की बीवी का क्या हो गया।’ एक दूसरा लिखता है, ‘क्या ये सच में प्रधान जी की पत्नी है।’

Share:

पुष्पा 2 एडवांस बुकिंग में मचा रही तहलका, पठान सहित कई फिल्‍मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Mon Dec 2 , 2024
मुंबई। अल्लू अर्जुन (Allu arjun) की फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म टिकट की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी गई है। एडवांस बुकिंग से पता चल रहा है कि सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved