जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

मई में इस दिन लगने जा रहा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, जानें तिथि व सूतक काल समय

साल का पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं (Astrological beliefs) के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी लोगों पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021, दिन बुधवार को लगेगा। हिंदू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार, वैशाख मास (Vaisakh month) की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। भारत में यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। संपूर्ण भारत में चंद्र ग्रहण न दिखने के कारण इसका सूतक काल (Sutak period) मान्य नहीं होगा।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन वैशाख पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।


संपूर्ण भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण
चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) दोपहर में लगने जा रहा है, जिस वजह से ये ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव वहीं पड़ता है जहां ग्रहण दिखाई दे। यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का समय-
ग्रहण प्रारंभ- 26 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा।
ग्रहण समाप्त- शाम को 7 बजकर 19 मिनट यह चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

सूतक काल मान्य नहीं होगा
26 मई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।

वृश्चिक राशि पर लगेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

सरकार ने किया Cowin वेबसाइट पर तकनीकी बदलाव, अब Vaccine लगवाने पंजीयन जरूरी नहीं

Mon May 3 , 2021
नई दिल्‍ली । टीका (Vaccine) लगवाने वालों को अब अपने नजदीक वैक्सीन केंद्र की जानकारी लेने के लिए पंजीयन की अनिवार्यता नहीं रहेगी। कोई भी व्यक्ति पिन कोड या अपने जिले का नाम डालकर वैक्सीन केंद्रों को पूरी जानकारी ले सकता है। सरकार ने कोविन वेबसाइट (Cowin website) पर तकनीकी बदलाव किया है। अब पोर्टल […]