विदेश

भारत-यूरोपीय संघ के बीच एफटीए के लिए पहले दौर की वार्ता हुई पूरी, ब्रसेल्स में होगी दूसरे दौर की बातचीत


नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए पहले दौर की बातचीत पूरी कर ली है। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि अगले दौर की वार्ता सितंबर में ब्रसेल्स में की जाएगी।

गौरतलब है कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार और निवेश समझौतों के लिए पहले दौर की बातचीत का आयोजन राजधानी दिल्ली किया गया था। इस समझौते का मकसद दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।


भारत और यूरोपीय संघ ने व्यापार, निवेश और भौगोलिक संकेतों के प्रस्तावित समझौतों पर आठ साल के बाद 17 जून को बातचीत फिर से शुरू की थी। अधिकारी ने बताया कि पहले दौर की वार्ता 27 जून को शुरू हुई थी और एक जुलाई को पूरी हुई। बातचीत के दौरान भारत का पक्ष मुख्य वार्ताकार निधि मणि त्रिपाठी, संयुक्त सचिव, वाणिज्य विभाग और यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व इसके मुख्य वार्ताकार, क्रिस्टोफ कीनर ने किया।

बता दें कि भारत ने 2007 में 27 देशों के आर्थिक ब्लॉक के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश समझौते (BTIA) नामक एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी, लेकिन 2013 में वार्ता रुक गई क्योंकि दोनों पक्ष सीमा शुल्क सहित प्रमुख मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहे थे।

Share:

Next Post

Google ने भारत से जुड़े दुर्भावनापूर्ण कई डोमेन पर लगाया प्रतिबंध, 'हैक फॉर हायर' समूह से जुड़ा है मामला

Sun Jul 3 , 2022
वाशिंगटन। अमेरिकी तकनीकी दिग्गज गूगल के खतरा विश्लेषण समूह (टीएजी) ने भारत से जुड़े दुर्भावनापूर्ण एक दर्जन से ज्यादा डोमेन और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया है। हैक फॉर हायर (पैसे लेकर वेबसाइट या कंप्यूटर हैक करना) समूह इनका इस्तेमाल कर दुनियाभर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहे थे। उपयोगकर्ताओं को खतरे की जानकारी देने […]