विदेश

अमेरिका समेत पांच देश प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में, स्पेन के जंगल में लगी आग

वाशिंगटन (Washington)। दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन (Climate change) के चलते मौसमी तेवरों ने कहर बरपाया है। इसके चलते अमेरिका (America), चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, स्पेन में प्राकृतिक आपदाएं (natural calamities) बढ़ी हैं। दक्षिण कोरिया में भारी बारिश (heavy rain in south korea) से बाढ़-भूस्खलन से 3 दिन में 40 मौतें गई हैं। अमेरिका के अलास्का में भूंकप के झटके आए, जबकि कैलिफोर्निया (California) में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंधी-तूफान के कारण पूरे अमेरिका में 2,600 उड़ानें रद्द की गई हैं।

इसके अलावा स्पेन के जंगलों में आग लग गई है। उधर चीन में चक्रवाती तूफान की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। चीन के कुछ प्रांतों में तापमान सोमवार को 50 डिग्री पार जा चुका है। मौसम वैज्ञानिक इन परिवर्तनों को लेकर खासे चिंतित हैं।


स्पेन के जंगल में आग…
स्पेन के कैनरी द्वीप में जंगल की आग के कारण 4,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। यह आग पहले से ही लगभग 9,800 एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी है। अब तक आग से 12 घर तबाह हो गए हैं।

चीन में ‘तालीम’ तूफान…
चीन की चक्रवाती तूफान ‘तालीम’ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस साल के चौथे चक्रवाती तूफान से देश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में तूफान और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

जापान में लू का अलर्ट जारी
जापान में रिकॉर्ड स्तर पर तापमान वृद्धि के बाद देश के 47 प्रांतों में से 20 में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। जबकि टोक्यो सहित कुछ स्थानों पर तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

जलवायु को लेकर अमेरिका व चीन में ऐतिहासिक वार्ता
अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी सोमवार को बीजिंग में चीन के जलवायु राजदूत शी शेन्हुआ के साथ वार्ता कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि व्यापार, ताइवान, मानवाधिकार और क्षेत्रीय दावों पर विवादों के बीच संपर्क बहाल रहे। केरी लगभग एक साल बाद दुनिया के दो सबसे खराब जलवायु प्रदूषकों के प्रतिनिधियों के बीच पहली व्यापक आमने-सामने बैठक कर रहे हैं।

Share:

Next Post

World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने बताया कैसे आएंगे वेस्टइंडीज के अच्छे दिन

Tue Jul 18 , 2023
मुंबई (Mumbai)। वेस्टइंडीज टीम पिछले काफी समय से बुरे दौर से गुजर रही है। वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। कैरेबियाई टीम (Caribbean Team) को इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहले दौर से बाहर होना पड़ा था। वेस्टइंडीज की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र […]