जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इस महीने पांच और ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, गुरु इन राशियों को देंगे विशेष लाभ

डेस्‍क। अप्रैल में बुध को मिलाकर कुल 6 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे थे। अब 1 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन हो चुका है तो अब सबसेपहले गुरू राशि परिवर्तन करेंगे। इस साल का गुरु का यह पहला राशि परिवर्तन है। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य 13 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे।

मंगल मिथुन राशि में 13-14 अप्रैल 2021 को जाएंगे और गुरु कुंभ राशि में 6 अप्रैल को प्रस्थान करेंगे। इसके साथ ही बुध दूसरा राशि परिवर्तन मेष राषि में जाएंगे। शुक्र 10 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे। जिस हिसाब से अभी ग्रहों की स्थिति है उस हिसाब से इन राशि परिवर्तन से कई राशियों को फायदा होगा। अभी मंगल और राहु अंगार योग बना रहे हैं। नीच के गुरु और स्‍वग्रही शनि अपमान योग बना रहे हैं। इस प्रकार राशि परिवर्तन से कई राशियों को फायदा मिलेगा। इन सभी में गुरु का ऱाशि परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है।

देवगुरु 6 अप्रैल को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को गुरु फिर वक्री होंगे और फिर से मकर राशि में जाएंगे और 20 नवंबर को मकर से कुंभ राशि में जाएंगे। देव गुरु बृहस्पति धन, विवाह, ज्ञान और सत्कर्म के कारक:देव गुरु बृहस्पति को सर्वाधिक शुभ एवं शीघ्रफलदाई ग्रह माना गया है। यह धनु व मीन राशि के स्वामी है। गुरू ग्रह के कारण ही जातक का विवाह, धनलाभ और ज्ञान मिलता है। गुरु के राशि परिवर्तन से वृषभ, मेष और मिथुन राशि वालों कों धन लाभ, नौकरी, प्रमोशन के मामले में बहुत ही अधिक लाभ होगा। तुला, वृश्चिक राशि वालों को संतान सुख के साथ धन लाभ के योग हैं।

Share:

Next Post

प्यार में धोखा : बिना तलाक के कर रहा था दूसरी शादी, प्रेमी सहित दस पर केस

Fri Apr 2 , 2021
आगरा। आगरा जिले में पुलिस के पास प्यार में धोखा देने का मामला पहुंचा है। पीड़िता ने प्रेमी सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिस युवक के प्यार की खातिर युवती ने अपना घर छोड़ा, मजहब छोड़ा वही उसका नहीं हुआ। आरोप है कि पांच माह पहले बिना तलाक लिए युवक ने […]