विदेश

अमेरिका : छह साल के बच्चे ने छोटी बहन के सिर में मारी गोली, माता पिता गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिका (America) के इंडियानापोलिस प्रांत (Indianapolis Province) के मंसी शहर में छह साल के बच्चे ने घर में सो रही अपनी पांच साल की बहन को सिर में गोली मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बच्चे के मां-बाप को गिरफ्तार (Arrested) किया है।



इंडियानापोलिस के उत्तर पूर्व (northeast) में स्थित मंसी शहर से सामने आई यह घटना बेहद हृदय विदारक है। वहां रहने वाले जैकब ग्रेसन की पांच साल की बेटी घर में सो रही थी। उस दौरान उनका छह साल का बेटा वहीं खेल रहा था। उसने घर की अलमारी में रखी गोलियों से भरी बंदूक निकाली और खेल-खेल में अपनी बहन पर गोली चला दी। गोली सिर में लगी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद 28 साल के जैकब ग्रेसन व उनकी 27 साल की पत्नी किंबर्ली ग्रेसन हतप्रभ रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैकब व किंबर्ली को गिरफ्तार कर लिया। मंसी की उप पुलिस प्रमुख मेलिसा क्रिसवेल ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में माता-पिता यानी जैकब ग्रेसन व किंबर्ली ग्रेसन को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Share:

Next Post

Malaika Arora का रॉयल लुक जमकर हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

Thu Jul 28 , 2022
अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही हैं। इन तस्वीरों को खुद मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिनमें मलाइका (Malaika Arora) के लुक्स की जमकर चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों में मलाइका (Malaika Arora) […]