विदेश

न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही फ्लाइट ने जारी किया अलर्ट, सिडनी एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग

सिडनी। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी आ रहे एक विमान की मेडे अलर्ट (Mayday Alert) जारी करने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विमान की तरफ से यह अलर्ट क्यों जारी किया गया था। हालांकि, अलर्ट मिलते ही कई एंबुलेंस सिडनी एयरपोर्ट के पास इकट्ठा हो गई थीं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में इंजन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत की गई, जिस पर न्यू साउथ वेल्स प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था। बताया गया है कि कंतास के बोइंग 737-800 विमान में न्यूजीलैंड से 100 यात्री सवार हुए थे। अलर्ट मिलने के बाद एंबुलेंस के साथ पैरामेडिक्स की टीम को भी बुला लिया गया।

Share:

Next Post

राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद अब प्रदेश भाजपा में बदलाव पर सबकी निगाहें

Wed Jan 18 , 2023
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का भी बढ़ सकता है कार्यकाल, कई जिलाध्यक्षों के बदलने की संभावना इंदौर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अब प्रदेश संगठन पर सबकी निगाहें हैं। वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल भी समाप्त होने को है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया […]