विदेश

ब्राजील में बाढ़ ने बरपाया कहर, 31 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा हुए बेघर

डेस्क: दक्षिण ब्राजील में चक्रवात और बाढ़ ने बहुतों का जीवन बर्बाद कर दिया है। बाढ़ ने अब तक दर्जनों लोगों की जान ले ली है। बहुतों लोगों की जिंदगी मुश्किल में फंस गई है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में भर गया है। सड़कें भी नदी और नाले में तब्दील हो गई हैं। लोगों का घर से बाहर निकल पाना भी प्रलय बन गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी ब्राजील में चक्रवात के कारण आई बाढ़ से कई शहरों में लोगों के घर तक पानी में बह गए। काफी वाहन पानी में फंस गए और कई सड़कों में पानी भर गया। बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 2300 लोग बेघर हो गए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।


गर्वनर एडुआर्डो लेइटे ने कहा कि सोमवार रात से जारी तूफान ने 60 से ज्यादा शहरों को प्रभावित किया है। यह तूफान रिओ ग्रांड डो सुल राज्य के लिए सबसे विध्वंसकारी आपदा बन गया है। लेइटे ने सरकार के सोशल मीडिया खाते पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ”हमें हवाई सर्वेक्षण करने के बाद स्थिति की भयावहता का पता चला। सिर्फ नदी के किनारे रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि पूरे के पूरे शहर इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।” बचाव दलों ने मंगलवार को ये वीडियो लिया था और ऑनलाइन न्यूज साइट जी1 द्वारा प्रकाशित इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ परिवार अपने घरों की छत पर खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

चक्रवात के कारण आई बाढ़ के बाद शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सड़कों पर तेजी से आते पानी ने बहुत से इलाकों का संपर्क मुख्य शहरों से बिल्कुल काट दिया है। लेइटे ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या 31 हो गई है। वहीं देश के आपातकालीन प्राधिकारियों ने बताया कि कम से कम 2300 लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही तीन हजार अन्य लोगों को अस्थायी रूप से अपने घरों को छोड़ना पड़ा। अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Share:

Next Post

राम मंदिर के गर्भगृह में लगेगा सोने का दरवाजा, चंडीगढ़ में बनवाई जा रही स्पेशल ईंट

Thu Sep 7 , 2023
अयोध्या: अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर का प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2024 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। इसके साथ ही इसे आम भक्तों के लिए भी खोल दिया जाएगा। मंदिर के मुख्य […]