बड़ी खबर व्‍यापार

विदेशी मुद्रा भंडार 6.30 अरब डॉलर बढ़कर 584.75 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक र्मोचे पर राहत देने वाली खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) 7 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 6.306 अरब डॉलर ($ 6.306 billion increased) बढ़कर 584.755 अरब डॉलर ($ 584.755 billion) पहुंच गया है। इस बढोतरी के साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India (RBI)) ने यह जानकारी दी है।


आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 7 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.306 अरब डॉलर बढ़कर 584.755 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.42 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 4.74 अरब डॉलर बढ़कर 514.431 अरब डॉलर हो गई।

रिजर्व बैंक के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.496 अरब डॉलर की उछाल के साथ 46.696 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 18.45 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.178 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन वैश्विक घटनाक्रमों के बीच रिजर्व बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से इसमें गिरावट आई थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Apr 15 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.00, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – ग्रीष्म   वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी, शनिवार, 15 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]