img-fluid

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद का कोरोना से दिल्ली में निधन

November 03, 2020


नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद का आज 84 साल की उम्र में राजधानी दिल्ली में निधन हो गया है। पूर्व सीएम सतीश प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों को बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सतीश प्रसाद सिर्फ पांच दिन के लिए बिहार के सीएम बने थे। बिहार के कई बड़े नेताओं ने सतीश प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया है।

आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है, ‘’वयोवृद्ध लोकसमतावादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सतीश प्रसाद सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूं। पिछड़ों, शोषितों, दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई में वे अग्रणी रहे थे।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ”बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह जी का निधन दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.”

 

Share:

  • इजरायल में कोरोना संक्रमित संख्‍या हुई 3.15 लाख के पार

    Tue Nov 3 , 2020
    यरुशलम । इजरायल (Israel) में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) के 693 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,636 हो गयी है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी के कारण 26 लोगों की मौत होने के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved