भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किए संत नगर की झांकियों के दर्शन

  • महा आरती व माता के जागरण में भी शामिल हुए

संत नगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को संत नगर में दुर्गा झांकियों के दर्शन किए। सीहोर नाका स्थित मां काली मंदिर में स्थापित मां जगदंबे दरबार की आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पुराना बी वार्ड स्थित मां दुर्गा की झांकी में आयोजित महा आरती ने भाग लिया। गिदवानी पार्क स्थित महादेव युवा समिति की झांकी में भी दिग्विजय सिंह पहुंचे यहां पर उन्होंने मां जगदंबे की प्रतिमा पर चुनरी चढ़ाई। और पूरे विश्व को कोरोना से मुक्ति मिले की आराधना भी की। मां काली मंदिर में दिग्विजय सिंह के साथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश रायचंदानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी पूर्व विधायक जितेंद्र डागा नानक चंदनानी पूर्व पार्षद अशोक मारण सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल थे। संत नगर में चारों तरफ नवरात्र महोत्सव की धूम मची हुई है यहां पर अनेक झांकियों में धार्मिक प्रसंग प्रदर्शित किए गए हैं आरामशीन रोड पर किंग्स स्टार क्लब द्वारा चालीसवें वर्ष में झूले में सवार माँ दुर्गे की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। संस्थापक महेश खटवानी ने बताया कि हम प्रत्येक वर्ष आकर्षक प्रतिमा की स्थापना करते हैं और इस वर्ष कोरोना महामारी को खत्म करने हेतु विशेष प्रार्थना अर्थात पल्लव करते हैं। झांकी के अध्यक्ष प्रकाश सभनानी,प्रकाश थदानी, नेवन्द सभनानी झांकी को सजाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। माँ दुर्गे की झांकी में पेड़ पौधे दिखाए गए हैं जिसमे कबूतर बैठे हुए हैं।

Share:

Next Post

पाकिस्तानः फौज-आईएसआई के खिलाफ पुलिस का मोर्चा

Wed Oct 21 , 2020
– डॉ. रमेश ठाकुर बीते एकाध दिनों से पाकिस्तान की सड़कें विद्रोह की लपटों में सुलग रही हैं। यह विद्रोह सुरक्षा सिस्टम से जुड़े लोगों के बीच हो रहा है। राजनीतिक दलों के लोगों को सार्वजनिक रूप से चौक-चौराहों, गली-सड़कों जगहों पर लड़ते देखा गया था लेकिन पहली मर्तबा ऐसा देखने को मिल रहा है […]