
महिदपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर व शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आंबेडकर चौक महिदपुर पर मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी ने इंदिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने उद्बोधन में इंदिरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, अजा विभाग जिला अध्यक्ष कैलाश बगाना, जिला महामंत्री अनिल आंचलिया, पार्षद रईस कुरैशी, बाबा नागोरी, गिरधारीलाल चौहान, धनसिंह बापू, राधेश्याम गोलवी, दिनेश बारोठ, इफ्तिखार नागोरी, साबिर भाई फ्रूट वाले, जीतू बना, विकास मेहता, बलवंत राठौर, दिनेश बघेल, रवि परिहार, बलराम राठौर, अनवर भाई नेता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सगीर बेग ने किया। आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़ में माना।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved