ग्वालियर। जिले के आंतरी थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे (Gwalior-Jhansi Highway) पर ग्राम मकौड़ा (Village Makoda) के पास बुधवार दोपहर लोडिंग वाहन (loading vehicle) ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर (car hit hard) मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ऑटो से ग्वालियर जा रहे थे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। एजेंसी/हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved