img-fluid

कोरोना : चार महीने बाद तीस हजार से कम केस, 24 घंटे में 415 मरीजों की मौत

July 27, 2021

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन अचानक कम हो रहे हैं। राहत की बात है कि 24 घंटे में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा चार महीनों बाद आया है। जिसमें एक दिन में 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले मार्च 2021 में कोरोना के नए मामले तीस हजार से कम हुए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 29 हजार 689 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 415 लोगों की मौत हो गई। वहीं 42 हजार, 363 लोग ठीक हुए हैं। 

बता दें कि देश में रिकवरी रेट 97.39% पर पहुंचा गया है, जिनमें 3,06,21,469 मरीज ठीक हुए हैं। इस वक्त देश में 3,98,100 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 4,21,382 पहुंच चुका है।  वहींअब तक 44,19,12,395 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।

Share:

  • भारत को पहले रखने और विकास से जोड़ने की बात

    Tue Jul 27 , 2021
    – सियाराम पांडेय ‘शांत’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को हमेशा पहले रखने का मंत्र दिया है। भारत जोड़ो आंदोलन चलाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इसे राजनीतिक आंदोलन मानने की जरूरत नहीं है बल्कि इसे जनता का आंदोलन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए महात्मा गांधी के अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved