भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नए साल में लगेंगी चार राष्ट्रीय लोक अदालत

  • पहली लोक अदालत 12 मार्च को

भोपाल। साल 2022 में चार राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। इनके जरिए भोपाल जिले में लाखों प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने नए साल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों की तारीखें निर्धारित कर दी हैं। 12 मार्च को पहली और 12 नवंबर को अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसके अलावा 14 मई और 13 अगस्त को भी राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन होगा।



राष्ट्रीय लोक अदालतें जिला न्यायालय, समस्त तहसील न्यायालय, कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय एवं सहकारी संस्थाओं में आयोजित होंगी। 12 मार्च, 14 मई, 13 अगस्त और 12 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्ना न्यायालयों में लंबित जैसे क्लेम प्रकरण, सिविल प्रकरण, विद्युत प्रकरण, धारा 138 एनआइ एक्ट के प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, भू-अर्जन, श्रम प्रकरण, राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, सर्विस मामले व जिला न्यायालय में लंबित राजस्व मामलों के साथ प्रस्तुत होने वाले प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते की प्रक्रिया से निराकरण के लिए रखा जाएगा। पक्षकारों एवं उनके अधिवक्ताओं को चाहिए कि वे अपने प्रकरण इन लोक अदालतों में निबटाकर लाभ उठाएं।

वापस मिल जाता है न्याय शुल्क
राष्ट्रीय लोक अदालत में किसी प्रकरण का निराकरण होने से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल जाता है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से प्रकरण का निराकरण होने से भविष्य में होने वाला आपसी विवाद भी टल जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि पक्षकारों द्वारा चुकाए जा चुका न्याय शुल्क भी उन्हें वापस मिल जाता है।

Share:

Next Post

तानसेन समारोह में नहीं होगा तानसेन सम्मान

Fri Dec 24 , 2021
सुर सम्राट के कार्यक्रम में उनके नाम का अलंकरण ही कर दिया गायब भोपाल। भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन अखिल भारतीय तानसेन संगीत एवं अलंकरण समारोह 25 दिसंबर से होने जा रहा है। ग्वालियर के हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि पर होने वाले इस समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत के कई प्रतिष्ठित […]