विदेश

फ्रांस ने अलकायदा के टॉप कमांडर समेत दर्जनभर आतंकी किए ढेर


पेरिस। फ्रांस की सेना ने दावा किया है कि उसने माली में दर्जन भर आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में माली के अलकायदा का जिहादी कमांडर भी ढेर हो गया। फ्रांसीसी सेना ने हमले के बाद एलान किया कि उसके सैन्य हेलीकॉप्टरों ने माली में अलकायदा से जुड़े एक जिहादी कमांडर को मार गिराया है।

मंगलवार को शुरू हुए इस ऑपरेशन में RVIM नाम के आतंकी संगठन के बाह- अल-मूसा को निशाना बनाकर चलाया गया था। मूसा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की सूची में शामिल है और माना जाता है कि वह कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। बता दें कि दो हफ्ते पहले भी फ्रांस ने एय़र स्ट्राइक कर 50 से ज्यादा आतंकियों को मारने का दावा किया था।

पैगम्बर मोहम्मद पर कार्टून को लेकर फ्रांस में हाल में हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिली थीं। 16 अक्टूबर को मिडिल स्कूल के शिक्षक, सैमुअल पैटी को 18 वर्षीय मुस्लिम अप्रवासी, अब्दुल्लाख अंजोरोव ने पेरिस के पास एक स्कूल के अंदर मार दिया था। इसके बाद फिर 29 अक्टूबर को, ट्यूनीशियाई व्यक्ति 21 वर्षीय ब्राहिम औइसाओई ने नीस शहर में नोट्रेडेम बेसिलिका के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी।

तीन दिन बाद, ल्योन शहर में एक चर्च के बाहर गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वियना में हुए हमले को भी फ्रांस में हुए आतंकी हमले से जोड़कर देखा गया। वियना में हुए आतंकी हमले पर सहानुभूति जताते हुए मैंक्रो ने कहा, ”फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है, ये हमारा यूरोप है, हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं, हम झुकेंगे नहीं।”

 

Share:

Next Post

Corona update: दुनिया भर में अब तक 13 लाख लोगों की मौत

Sat Nov 14 , 2020
24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 6.56 लाख केस आए नईदिल्ली। दुनियाभर में कोरोना महामारी ने भयंकर रूप ले लिया है। वायरस का कहर हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है। दुनिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड छह लाख 56 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 9 हजार 942 […]