मनोरंजन

दोस्ती, प्यार, शादी कुछ ऐसी है विवेक और दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेम कहानी, जानें पहली मुलाकात का किस्सा

डेस्क। टेलिविजन के मोस्ट लविंग कपल्स की लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का नाम भी आता है। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि टीवी इंडस्ट्री में विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी सबकी पसंदीदा है। विवेक और दिव्यांका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। इतना सब सुन कर आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई। बता दें कि इनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है, इसमें हार्टब्रेक, दोस्ती, प्यार सबकुछ है।

आज ही के दिन दिव्यांका और विवेक ने एक दूसरे को अपने हमसफर के रूप में चुना था। दिव्यांका और विवेक 2015 से एक साथ हैं। दोनों एक ही शो ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर रहे थे, लेकिन उस दौरान दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थीं। दिव्यांका अकेली ही सब मैनेज कर रही थीं, लेकिन एक दिन विवेक उनके सेट पर आए और दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई।


लंबे समय तक एक ही शो में काम करने के बावजूद दिव्यांका और विवेक ने कभी एक-दूसरे को प्यार वाली नजरों से नहीं देखा था, लेकिन उनके एक अन्य को-स्टार पंकज भाटिया ने दोनों को मिलाने का सफल प्रयास किया। एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था कि ये पहली नजर का प्यार नहीं, बल्कि अरेंज्ड मैच था, उन्होंने कहा कि उनके को-एक्टर ने उन्हें प्यार का एहसास दिलाया था, तब फिर वो एक-दूसरे को पार्टनर की नजर से देखने लगे।

इसके बाद दोनों के प्यार की कहानी की शुरुआत हुई। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विवेक ने उन्हें उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था। उस वक्त दिव्यांका विवेक को अपने घरवालों से पहली बार मिलवाने भोपाल ले गयी थीं। वहीं परिवार के बीच में विवेक ने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने ही अपने परिवार की रजामंदी के बाद शादी रचा ली। कई कपल दिव्यांका और विवेक के रिश्ते से ही इंस्पायर होते हैं, क्योंकि इनका रिश्ता मोहब्बत के हर पहलू से होकर गुजरा है।

Share:

Next Post

इंदौर की महिला का हाथ लगेगा मुंबई के मरीज को अंगदान के लिए 47वां ग्रीन कारिडोर बनेगा आज

Mon Jan 16 , 2023
इंदौर। चेन्नई (Chennai), मुंबई (Mumbai) और इंदौर (Indore) की चार खुशकिस्मतों को नई जिंदगी मिल सकेगी। इंदौर की विनीता खजांची (Vinita Khazanchi) उम्र 52 वर्ष का ब्रेनडेथ के बाद आज अंगदान होगा। किडनी, लीवर के साथ-साथ महिला का हाथ भी दान किया जाएगा। इंदौर से पहली बार हाथ ले जाने के लिए मुबई, चेन्नई का […]