भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

टिक -टॉक पर दोस्ती, बलात्कार,दूसरी लड़की से की शादी,छात्रा ने दर्ज करा दी एफआईआर

  • मां से मिलाने के बहाने युवती की अस्मत लूटी

भोपाल। मिसरोद इलाके में टिक टॉक पर दोस्ती के बाद एक युवक युवती के साथ ज्यादती कर रहा था। करीब एक साल तक चले रिलेशन के बाद आरोपी युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जब इस बात का खुलासा हुआ तो पीडि़ता ने आरोपी युवक पर केस दर्ज करा दिया। वहीं अशोका गार्डन इलाके में मां से मिलाने का झांसा देकर एक युवक महिला को अपने घर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पंचशील नगर में रहने वाली 22 युवती छात्रा है। करीब एक साल पहले टिक टॉक पर छात्रा की दोस्ती विनोद गुर्जर नामक युवक से हुई थी। इस दौरान शादी करने का झांसा देकर उसे बंगरसिया में स्थित होटल में बुलाकर उसके साथ ज्यादती की थी। उसके बाद से वह लगातार छात्रा का शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं लॉकडाउन में उसने गुपचुप तरीके से दूसरी युवती से शादी कर ली। इस बात की भनक लगने पर छात्रा ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज करा दिया। उधर अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता विधानसभा में माली का काम करती है। उसके साथ काम करने वाले सुरेश पहरवाल से उसकी दोस्ती हो गई थी। 20 दिसंबर को आरोपी युवक उसे अपनी मां से मिलाने का झांसा देकर घर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। उसके बाद से वह पीडि़ता का शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

सौतेले बेटे ने मां से रेप किया
जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि झदा कॉलोनी में रहने वाली 52 वर्षीय महिला बच्चों को घर में कोचिंग देती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने पति की दूसरी पत्नी थी। उनके घर में सौतेला बेटा भी साथ में रहता था। करीब एक साल से उनका सौतेला बेटा अपनी विधवा को जान से मारने की धमकी देकर ज्यादती कर रहा था। जब महिला विरोध करती तो वह समाज में बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा देता। बाद में उसने घर में आना-जाना भी बंद कर दिया, लेकिन वह कभी भी घर आता और उसे अपनी हवस का शिकार बनाता। जिससे परेशान होकर महिला ने थाने में अपने सौतेले बेटे के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करा दी। अभी तक पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार नहीं किया है।

जीजा ने साली की सगाई के बाद पर्सनल फोटो वायरल किए
पिपलानी पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय पीडि़ता उदयपुरा की रहने वाली है। उसकी बुआ की बेटी ने नरेंद्र मेसराम युवक ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद से पीडि़ता का उसके घर पर आना-जाना था। करीब तीन साल पहले आरोपी युवक ने उसके साथ ज्यादती की थी, और उसके बाद से वह उसका शोषण कर रहा था। इसी बीच पीडि़ता की सगाई हो गई, लेकिन जब उसके जीजा को पता चली तो वह धमकाने लगा। इतना ही नहीं उसके बाद आरोपी जीजा ने पीडि़ता के आपत्तिजनक फ ोटो उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। इसका खुलासा होने के बाद पीडि़ता ने केस दर्ज करा दिया।

Share:

Next Post

139 घुमाओ, रेलवे की सभी सेवाएं पाओ

Thu Feb 18 , 2021
अब शिकायतों के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं भोपाल। रेलवे ने अब अलग-अलग सेवाओं के लिए जारी किए गए सभी नंबरों को बंद कर दिया गया है। अब सुरक्षा, सामान्य शिकायत, कोच मित्र हेल्पलाइन व खानपान से संबधित सभी शिकायतों के लिए यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। […]