भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

आज से मध्यप्रदेश गान को भी खड़े होकर देना होगा सम्मान : CM शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 67वें स्थापना दिवस के रंगारंग कार्यक्रम का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने लाल परेड ग्राउंड में दीप प्रज्जवलित (lamp lit) कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है। मध्य प्रदेश उत्सव प्रारंभ (Madhya Pradesh festival begins) हो रहा है। हमने अपने मध्य प्रदेश के लिए गीत बनाया, मध्य प्रदेश गान (Madhya Pradesh Anthem) बनाया। हम सभी भारत माता के लाल है, लेकिन हम मध्य प्रदेश की धरती पर निवास करने वाले है। और अपना प्रदेश मध्य प्रदेश है। अभी तक मध्य प्रदेश गान के समय खड़े होकर सम्मान देने की परंपरा नहीं थी, लेकिन आज मध्य प्रदेश दिवस पर हम संकल्प करें कि जब भी मध्य प्रदेश गान होगा हम अपने अपने स्थान खड़े होकर अपने प्रदेश का सम्मान देंगे।

मध्य प्रदेश गान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करने हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनेंगे। जिनके आसपास औद्योगिक क्षेत्र डेवलप किए जाएंगे। परिवहन में कार और रोप वे का उपयोग किया जाएगा। इस साल प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों से लोग भाग लेने आएंगे। प्रदेश में फरवरी में खेलो इंडिया गेम होने वाले है।


सीएम ने कहा कि नवंबर माह में 40 हजार भर्ती की जाएगी। हमने एक लाख भर्ती करने का वादा किया है। प्रदेश में किसी गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और प्रदेश सरकार की योजना से गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम ने कहा कि 28 नवंबर से गरीब को जमीन का मालिक बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा। जिनके पास जमीन नहीं है। उनको जमीन का टुकड़ा देकर मालिक बनाने का काम प्रारंभ होगा। यह गांव से शुरू होगा। शहर में फ्लैट बनाएं जाएंगे। जिनके जमीन पर कब्जे है, उनको नाम मात्र की जमीन पर प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन पर प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से घर बनाने का सपना पूरा कराया जाएगा।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत अब तक 88 लाख लोगों को जोड़ा गया है। किसी का नाम यदि राशन कार्ड में नहीं है, आयुष्मान कार्ड में छूट गया है तो उसको जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री मेद्यावी विद्यार्थी योजना के तहत मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के कोर्स में किसी भी कॉलेज या विदेश के कॉलेज में एडमिशन लेने पर सरकार फीस भरेगी। बिना किसी जाति और भेदभाव के अभियान जारी रहेगा।

Share:

Next Post

बड़ी पहल: इस स्कूल में A फॉर अर्जुन और B फॉर बलराम पढ़ेंगे बच्चे

Tue Nov 1 , 2022
लखनऊ: कुछ लोगों का मानना है कि व्यक्ति को दुनियादारी के ज्ञान के अलावा अपने इतिहास और सभ्यता का ज्ञान (knowledge of history and civilization) जरूर होना चाहिए. इस बीच, उत्तर प्रदेश (UP) में लखनऊ (Lucknow) के अमीनाबाद इंटर कॉलेज (Aminabad Inter College) प्रशासन ने बच्चों को पौराणिक और ऐतिहासिक ज्ञान देने के लिए बड़ा […]