मनोरंजन

फुकरे 3 vs द वैक्सीन वॉर: एडवांस बुकिंग में कौन आगे, जानें इस चक्‍कर में क्‍या है नुकसान

नई दिल्‍ली (New Dehli)। 28 सितंबर को सिनेमाघरों (cinemas)में दो फिल्मों की फिर से टक्कर (Collision)होने वाली हैं। दोनों मीडियम बजट की फिल्में (movies)हैं लेकिन उनका काफी समय से इंतजार (Wait)हो रहा है। गुरुवार को बॉक्स ऑफिस (box office)पर ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज होगी। ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को बहुत पसंद किया गया जिसके बाद तीसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। कोरोना की वजह से इसके बनने में देरी हुई। दूसरी तरफ विवेक अग्निहोत्री की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ है। विवेक ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ से इतिहास रच दिया। अब उनकी इस फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की एडवांस बुकिंग रविवार को खोल दी गई। कौन सी फिल्म की ओर दर्शकों का रुझान ज्यादा है उस पर एक नजर डालते हैं।


लोगों की पसंद
‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की एडवांस बुकिंग बुक माई शो पर ओपन है। वेबसाइट पर ‘फुकरे 3’ को लोगों के 77 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं जबकि ‘द वैक्सीन वॉर’ इस मामले में कहीं पीछे है उसे केवल 15 हजार लाइक्स मिले हैं। यहां लोगों की रुचि ‘फुकरे 3’ में ज्यादा दिख रही हैं लेकिन ध्यान रखने वाली बात है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ को रिलीज के बाद वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

कितनी सीटें हैं फुल?
‘फुकरे 3’ के साथ बोनस प्वॉइंट यह है कि सिनेमाघरों में इसे दिन में कई शोज मिले है। उदाहरण के लिए अगर दिल्ली के सुभाष नगर स्थित पीवीआर में देखें तो 28 सितंबर को 5 शोज रखे गए हैं जबकि ‘द वैक्सीन वॉर’ को केवल 2 शोज मिले हैं। एडवांस बुकिंग में दोनों की सीटें लगभग एक जैसी ही भरी हुई दिखाई दे रही हैं लेकिन जाहिर है ज्यादा शोज होने से फायदा भी मिलेगा।

इन कलाकारों ने किया काम
‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ ऐसी फिल्में हैं जिनकी सफलता बहुत कुछ पहले दिन दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। ‘फुकरे 3’ में पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मनज्योत सिंह हैं। वहीं ‘द वैक्सीन वॉर’ के मुख्य कलाकारों में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी और राइमा सेन हैं।

Share:

Next Post

कावेरी जल विवाद को लेकर बेंगलुरु में आज और शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान, सीएम ने BJP पर लगाया आरोप

Tue Sep 26 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । कर्नाटक और तमिलनाडु (Karnataka and Tamil Nadu) के बीच कावेरी जल विवाद (Cauvery water dispute) के चलते दो दिनों के बंद की योजना बनाई गई है. हालांकि बेंगलुरु (Bengaluru) में विरोध करने वाले दो समूहों में भी विवाद के चलते मंगलवार (26 सितंबर) और शुक्रवार (29 सितंबर) को बंद का […]