जीवनशैली

पूर्णिमा और ग्रहण कल, साल का आखिरी ग्रहण

कार्तिक पूर्णिमा आज दोपहर 12 .47 बजे से लगेगी और कल दोपहर 2 . 59 बजे तक रहेगी
इंदौर । कार्तिक पूर्णिमा इस बार 30 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास का आखरी दिन होता है कार्तिक पूर्णिमा, स्नान और दान के लिहाज से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा दो तरह से बहुत महत्वपूर्ण है। एक तरफ जहां चंद्रग्रहण लग रहा है। वहीं दो शुभ संयोग पूर्णिमा को और भी पावन बना रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धी योग व वर्धमान योग। ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए यह मान्य नहीं होगा ।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान भी बहुत महत्वपूर्ण है। कार्तिक के पूरे महीने चलने वाले स्नान भी इस दिन समाप्त होंगे। इस बार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 नवंबर को दोपहर 12.47 बजे से प्रारंभ होकर 30 नवंबर को दोपहर 2.59 बजे तक रहेगी। वही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी 30 नवंबर को है। खास बात यह है कि ये चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। ये चंद्रग्रहण पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा। साल का आखिरी चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ये चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसकी कोई मान्यता नहीं है ।
भारत में इसका असर नहीं पड़ेगा
ये चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा. शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है, इसलिए ना तो यहां सूतक काल माना जाएगा और ना ही किसी तरंग के कार्यों पर पाबंदी होगी। हालांकि नक्षत्र और राशि में लगने का असर जातकों पर जरूर पड़ेगा। ये ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा इसलिए वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
यह होता है उपछाया ग्रहण
चंद्रग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण माना जाता है। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है, ज्योतिष में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।

Share:

Next Post

चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, जानिए क्‍या है भाव

Sun Nov 29 , 2020
– पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा नई दिल्‍ली। अंतरराट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में मिलेजुले रूख का घरेलू बाजार में भी असर देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने लगातार चाथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। इसके साथ ही रविवार को […]