
इंदौर। भाजपा ने आज विधानसभा क्षेत्र 3 के वार्ड क्रमांक 56 से स्वाति काशीद पति युवराज उस्ताद का टिकट काटकर गजानंद गावडे को दे दिया। काशीद के मामले में प्रदेश कार्यालय में शिकायत हुई थी कि उनका परिवार अपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज सुबह ही स्वाति काशीद का टिकट बदलने का ऐलान किया था। अब इस वार्ड से पूर्व पार्षद नंदा गांवडे के पुत्र गजानन गावड़े बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved