भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल से फरार गैंगस्टर की राजस्थान में मौत, गैंगवार में लगी थी गोली

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत हो गई। झालावाड़ की एसपी मोनिका सेन ने पुष्टि की है कि मुख्तार की मौत इलाज के दौरान हुई है। मुख्तार पर भोपाल में करीब 58 मामले दर्ज हैं। कोहेफिजा में फायरिंग को लेकर भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 18 मई को जमीन विवाद के चलते फायरिंग हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ में दो गैंग में गैंगवार हुई थी। इसमें मुख्तार गंभीर रूप से घायल हुआ था। राजस्थान पुलिस ने बताया कि भोपाल के ठेकेदार मुख्तार मालिक, उसके साथी विक्की उर्फ वाहिद समेत नाव में करीब 11 लोग सवार थे। तब बंटी गुर्जर के गैंग ने मुख्तार ग्रुप पर फायरिंग कर दी। हमले में कमल किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह ग्राम कासलाखेड़ी, पाटन में ग्रामीणों को मुख्तार घायल अवस्था में मिला था।


राजस्थान में लिया था ठेका
मुख्तार मलिक ने राजस्थान के भीमसागर बांध में मछलियां पकड़ने का ठेका लिया था। मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी गांव के कुछ मछुआरों से उसका विवाद हुआ। इसी बात को लेकर फायरिंग हो गई। सुबह नदी में एक युवक का शव मिला। नाव भी पलटी हुई थी। पुलिस मुख्तार के साथ गश्त कर रहे मजदूरों की तलाश कर रही है।

Share:

Next Post

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच की मौत, 10 घायल

Fri Jun 3 , 2022
खंडवा। जिले के छनेरा (new harsud) थाना क्षेत्र में ग्राम धनोरा के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट (tractor-trolley overturn) गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी […]