विदेश

जर्मनी में खुलेगा गांजे का ठेका! युवाओं के लिए योजना ला रही सरकार, नशा करना होगा वैध

बर्लिन। जर्मनी की सरकार वयस्कों के लिए मनोजरंक गांजे को वैध करने की योजना बना रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक निश्चित मात्रा में गांजा रखना यहां कानूनी रूप से वैध होगा। हालांकि, इस नए कानून के कई विवरणों पर काम किया जाना बाकी है।

सीएनएन के मुताबिक, जर्मन सरकार वयस्कों के लिए मनोरंजक भांग की एक निश्चित मात्रा को वैध बनाने के लिए सहमत हो गई है। हालांकि, इस कानून के पेश होने से पहले जर्मन सरकार को यूरोपीय संघ के कानून के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा। अगर ऐसा होता है तो यूरोपीय देशों में जर्मनी ऐसा करने वाला पहला देश हो जाएगा।


चांसलर की कैबिनेट से मिली सहमति
चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की कैबिनेट ने गांजे की निश्चित मात्रा को वैध करने के अनुमोदन को स्वीकृति दे दी है। इसके बाद जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लॉटरबैक ने वयस्कों के बीच गांजे के नियंत्रित वितरण और मनोरंजक उपयोग की अनुमति देने की योजना की घोषणा की।

30 ग्राम तक होगी वैध
सीएनएन के मुताबिक, नए प्रस्ताव के तहत वयस्कों को 30 ग्राम तक गांजा रखने की अनुमति होगी। प्रस्तावित कानून के तहत लाइसेंस प्राप्त दुकानों और फार्मेसियों पर वयस्कों को सीमित मात्रा में गांजा बेचने की अनुमति होगी।

Share:

Next Post

रात और सुबह तीखी ठंड, दिन में तेज धूप से असर कम

Fri Oct 28 , 2022
पश्चिम में 16.1 डिग्री और पूर्व में 15 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान इंदौर। शहर में रात और सुबह ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। रात की अपेक्षा दिन का तापमान लगभग दोगुने पर है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर से ठंड […]