जानी मानी अभिनेत्री एवं एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। गौहर खान ने पिछले साल के अंत में जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग निकाह किया, लेकिन निकाह के तुरंत बाद ही गौहर को अपने काम पर वापस लौटना पड़ा, जिसके कारण निकाह के बाद वह अपने पति के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाई, लेकिन अब गौहर खान और जैद दरबार दोनों को ही फाइनली एक साथ समय बिताने का मौका मिल गया है और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए उदयपुर जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।
View this post on Instagram
दरअसल गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोस्ताना फिल्म के एक गाने पर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा-‘जब मैं सफर पर जाती हूं तो मैं इस कदर ही खुश हो जाती हूं। जाहिर है कि पति के साथ मेरी पहली छुट्टियां हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved