देश मनोरंजन

ग्लैमरस एक्ट्रेस Neha Pendse अब जल्द ही OTT पर आएंगी नजर

मुंबई (Mumbai)। ‘मे आई कम इन मैडम’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) जल्द ही ओटीटी स्पेस में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेहा अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड और टेलीविजन में भी अपनी पहचान बनाई है। अब उनके फैंस यह देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि वह OTT स्पेस में एक एक्ट्रेस के रूप में दर्शकों के सामने क्या नया पेश करेंगी।


हालांकि, प्रोजेक्ट के डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आये हैं लेकिन कहा जा रहा है कि वह सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म में से एक में दिखाई देंगी, जो नेहा के बढ़ते करियर में एक बड़ी छलांग होगी। ‘मे आई कम इन मैडम’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ के लिए मिली शानदार सफलता और प्रतिक्रिया के साथ नेहा पेंडसे के टेलीविजन से ओटीटी स्पेस में बदलाव को देखने के लिए उनके फैंस और फॉलोवर्स के बीच उम्मीदें काफी ज़्यादा हैं।
Share:

Next Post

ये है दुनिया के सबसे महंगा अंगूर, दाम जान दंग रह जाओगे

Wed Feb 28 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) फलों में अंगूर खाना लोगों को खूब पसंद होता है। कोई अंगूर (Grape) को फ्रूट चाट (Fruit Chaat) में मिक्स करके खाना पसंद करता है तो कई लोगों को अंगूर का जूस बहुत पसंद होता है। दुनिया में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी काले और हरे […]