img-fluid

वैश्विक संकट के बीच भारत में पडोसी देश के मुकाबले सस्ता है LPG सिलेंडर, जानें आज के रेट….

June 04, 2026

नई दिल्ली। एलपीजी (LPG) सब्सिडी (Subsidy), सप्लाई (Supply) और सिलेंडर प्राइस (Cylinder Price ) को लेकर कई अपडेट्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इनके अलावा आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहे राहत का बोझ कैसे सरकार उठा रही है। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) दुनिया के कई देशों की तुलना में सस्ता उपलब्ध है।

क्या है सब्सिडी पर अपडेट
सबसे पहले बात एलपीजी (LPG) सब्सिडी की। अब एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। एचपीसीएल ने कहा है कि अपनी एलपीजी सब्सिडी का लाभ बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा कर लें। यह प्रक्रिया HP PAY ऐप के माध्यम से या अपने गैस वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) के कार्यालय जाकर पूरी कर सकते हैं।


  • सप्लाई पर क्या हैं अपडेट
    भारत का पेट्रोलियम प्रोडक्ट इंपोर्ट मई में गिरकर 9 लाख 30 हजार बैरल प्रतिदिन रह गया, जो अक्टूबर 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। उस समय यह आंकड़ा 9 लाख 26 हजार बैरल प्रतिदिन था।

    तेल कंपनियों ने अपनी उत्पादन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए घरेलू बाजार के लिए एलपीजी का उत्पादन बढ़ाया, जिससे पेट्रोल और डीजल का उत्पादन लगभग 80 हजार बैरल प्रतिदिन घट गया। यह कदम स्थानीय एलपीजी सप्लाई की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश के तहत उठाया गया।

    एलपीजी सिलेंडर के रेट पर क्या हैं अपडेट
    आज एलपीजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत करीब ₹1,200 है, जबकि उपभोक्ताओं को यह काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर केवल ₹613 में मिल रहा है। यानी उन्हें सप्लाई लागत की तुलना में लगभग ₹587 प्रति सिलेंडर की राहत मिल रही है। वहीं सामान्य उपभोक्ता भी दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर ₹913 में खरीद रहे हैं, जो वास्तविक लागत से काफी कम है।

    पड़ोसी देशों से सस्ता है भारत का LPG सिलेंडर
    श्रीलंका: ₹1,241
    नेपाल: ₹1,207
    पाकिस्तान: ₹1,046
    भारत: ₹913

    प्रमुख शहरों में घरेलू LPG के नए रेट
    गुरुग्राम: ₹921.50
    नोएडा: ₹910.50
    चंडीगढ़: ₹922.50
    भुवनेश्वर: ₹939
    इंदौर: ₹941
    पटना: ₹1,011
    रायपुर: ₹984.50
    अहमदाबाद: ₹920
    देहरादून: ₹932
    अंडमान: ₹989
    बेंगलुरु: ₹915.50
    हैदराबाद: ₹965
    स्रोत: इंडेन

    बता दें पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹1,177.50 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं इसी अवधि में घरेलू सिलेंडर लगभग ₹60 महंगा हुआ है।

    आम उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश
    विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार फिलहाल घरेलू गैस की कीमतों को नियंत्रित रखकर महंगाई के असर को कम करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं तो सरकार और तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है।

    Share:

  • अभी और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल....2.5 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Rating Agency CRISIL) ने चेतावनी दी है कि तेल पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rates) में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आज पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Rates) जानना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए आपको पेट्रोल पंप तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved