जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

यूरिन इन्‍फेक्‍शन की समस्‍या से राहत दिलाएगा करौंदे का रस

क्रैनबेरी को भारतीय लोग करौंदा कहते हैं यह मानसून में फलने वाला फल है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। क्रैनबेरी जूस का सेवन बहुत कम लोग करते हैं लेकिन यह सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। शरीर में खून की अगर कमी हो गई है तो क्रैनबेरी का जूस इसका रामबाण इलाज माना जाता है। थकान और कमजोरी को अगर जल्द दूर करना है तो क्रैनबेरी के जूस को रोजाना की डायट में शामिल करना चाहिए। महिलाओं के लिए ये जूस तो हर ल‍िहाज से फायदेमंद हैं
यूरिन इंफेक्शन को करता है दूर
इस जूस से पाचन समस्याओं के साथ मूत्र प्रणाली के रोग भी दूर होते हैं। क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की वॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं। साथ ही यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर भी निकालते हैं।
दिल के रोगों और डायबिटीज
क्रैनबेरी जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर ह्रदय संबंधी रोगों से बचाता है। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज 2 गिलास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
क्रैनबेरी जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे दिल संबंधी रोग नहीं होते। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज 2 गिलास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।
मसूड़ों की समस्‍या से निजात
क्रैनबेरी जूस दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गन्ध को भी रोकता है। यहां हम आपको ये भी बता दें कि इस जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए दिन में क्रैनबेरी का जूस केवल एक गिलास ही पीएं।
महिलाओं के लिए अमृत
करौंदे यानी क्रैनबेरी का जूस प्रतिदिन सेवन करने से स्‍तन कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण, यह वज़न घटाने में भी सहायक है। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। करौंदे के रस का सेवन रक्तचाप को कम करता है। झुर्रियों के निर्माण की प्रक्रिया को रोक कर, झुर्रियों का आना कम करता है।

Share:

Next Post

अपनी सरकार से ज्यादा मोदी को पसंद करते हैं चीनी

Thu Aug 27 , 2020
बीजिंग। ये नई बात नहीं है की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेतातो में से एक है। जहां भारत और चीन के सम्बन्ध खट्टे – मीठे रहे है वहां चीन के नागरिक बड़ी संख्या में उनके मुरीद हैं। लद्दाख हिंसा के तीन महीने बाद ग्लोबल टाइम्स द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण में […]