उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

100 डम्पर गाद और मलबा निकलने के बाद साफ दिखने लगा गोवर्धन सागर

  • 6 जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ 30 से ज्यादा मजदूरों की टीम कर रही काम

उज्जैन। अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर की सफाई के काम में गुरुवार से और तेजी आ गई क्योंकि यहाँ सफाई संसाधन बढ़ा दिए गए। इनकी मदद से अब तक सौ डम्पर से ज्यादा गाद और गंदगी सागर से निकाली जा चुकी है। इसके बाद गोवर्धन सागर के पुराने अस्तित्व की झलक नजर आने लगी है। रामादल अखाड़ा परिषद की अगुवाई में चल रहे गोवर्धन सागर की सफाई के काम में तेजी आ गई है, क्योंकि यहाँ अब 6 जेसीबी मशीन, 6 डंपर, 1 क्रेन, एक पोकलेन मशीन और 30 से ज्यादा मजदूरों की टीम काम पर लग गई है।


इसके जरिये एक ही दिन में गोवर्धन सागर से करीब 100 डंपर गाद, मलबा और काई को बाहर निकाला जा चुका है। अभियान में शहर के नागरिक भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वरदास ने बताया कि गुरुवार को एसबीएम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के 15 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम ने गोवर्धन सागर के संपूर्ण क्षेत्र का मुआयना कर सफाई अभियान की कार्ययोजना तैयार की। आज सुबह से इस कंपनी के कर्मचारी और संसाधन भी गोवर्धन सागर की सफाई में लग गए हें।

Share:

Next Post

कांग्रेस का घर घर चलो अभियान जारी, जीवाजीगंज अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कई क्षेत्रों में संपर्क किया

Fri Feb 4 , 2022
उज्जैन। कांग्रेस द्वारा इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में जाकर संपर्क किया जा रहा है। जीवाजीगंज क्षेत्र के वार्डों में अभियान के तहत वरिष्ठ नेता भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा हमें सांप्रदायिकता से लडऩा है। कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान के तहत कल जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस और शहर कांग्रेस से जुड़े नेता […]