देश राजनीति

सरकार सभी मोर्चे पर फेल,बिहार में सत्ता परिवर्तन करके रहेंगे: यशवंत सिन्हा

आरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार में सरकार के विरुद्ध प्रथम विकल्प देने का दावा करने वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और हमारा एलायंस बिहार को एक नया विकल्प देने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम बिहार के सम्पूर्ण और सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों को लेकर चल रहे हैं और बिहार में सत्ता परिवर्तन करके रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने आरा में अपनी जन संवाद यात्रा के दौरान यह बात कही। वे इन दिनों शाहाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जन संवाद यात्रा पर निकले हैं ।

अपनी यात्रा के दौरान गुरुवार को सिन्हा ने जन संवाद यात्रा के माध्यम से बिहार के लोगो को सत्ता परिवर्तन की लड़ाई में साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार कोरोना काल मे लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने में नाकाम रही है। अप्रवासी बिहारियों के लौटने के बाद उनके रोजगार और काम की सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की।

उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव,पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार,रेणु देवी,पूर्व सांसद अरुण कुमार और नागमणि भी जन संवाद यात्रा में साथ साथ चल रहे हैं। यात्रा के दौरान बिहियाँ में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने यशवंत सिन्हा का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच आज से शुरू होगा तीसरा टेस्ट

Fri Aug 21 , 2020
साउथैंप्टन। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में आज से शुरू हो रहा है। सीरीज में इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच इंग्लैड ने जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़कर ड्रा हो गया। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान सीरीज […]