भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सरकारी विभाग अब निजी नर्सरी से नहीं कर पाएंगे पौधों की खरीदी

  • उद्योनिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने दिए निर्देश

भोपाल। प्रदेश में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों में किसानों को उपलब्ध करवाए जाने वाले पोधों की खरीदी केवल शासकीय नर्सरियों से की जाए। किसी भी स्थिति में निजी नर्सरी से पौधों की खरीदी न की जाए। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए।
कुशवाह मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय नर्सरियों को उन्नत ढंग से विकसित किया जायगा। नर्सरियों में स्थानीय किसानों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखा जाय। जहां जिस फल, फूल, सब्जी आदि उद्यानिकी फसलों की पौध की जरूरत है वहां किसानों कि मांग अनुसार पौध रोपण किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि नर्सरियों में वही पौध विकसित की जाय जिसकी किसानों द्वारा मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि क्रियाशील नर्सरियों को उन्नत और विकसित करने के साथ ही प्रदेश में बंद हो चुकी नर्सरियों को पुनर्जीवित किया जायगा।

सब्जियों के लिए मिलेगा अनुदान
उन्होंने कहा कि उद्यानिकी लोगों को व्यापक पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराता है। छोटे-छोटे किसानों और इससे जुड़े बड़े समुदाय को आर्थिक आत्मनिर्भरता देने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र के विकास की व्यापक सम्भावनाएं मौजूद है। उद्यानिकी से जुड़े किसानों के हितों को लेकर भी विभाग काम करेगा। उन्होंने कहा कि जो विकासखंड सब्जियों के लिए दिए जाने वाले अनुदान की योजना में शामिल नहीं है उनको योजना में शामिल किया जायगा। फल, सब्जी आदि उद्यानिकी फसलों की खेती की सुरक्षा के लिए किसानों को खेत चेन फेंसिंग की योजना पर विचार किया जा रहा है।

Share:

Next Post

भांडेर में 105 हेक्टेयर में स्थापित होगा सोलर प्लांट

Mon Jul 27 , 2020
गृहमंत्री ने किया प्लांट के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण भोपाल। गृह, जेल, विधि-विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को भाण्डेर क्षेत्र में करीब लगभग 700 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित होने वाले सोलर प्लांट के लिये चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इसकी स्थापना एसआर कंपनी द्वारा की जा रही […]