उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे में 900 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया सरकार ने

  • 2 महीने में काम हो जाएगा शुरू-शहरी सड़कों की कनेक्टिविटी के लिए कैबिनेट मंत्री यादव देखेंगे प्रस्तावित प्लान-आगर रोड और फाजलपुरा की सड़क को चौड़ा किया जाएगा

उज्जैन। उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे चंदेसरा से शुरू होकर उज्जैन में पूरे जिले से होकर गुजरेगा इसके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई कर ली गई है। 900 करोड़ रुपए मुआवजा बांटा जाएगा। भूमिपूजन के पहले कैबिनेट मंत्री इस सड़क के प्रस्ताव का निरीक्षण करेंगे और शहरी सड़कों को इनसे कनेक्ट करवाएंगे। देवासरोड स्थित चंदेसरा से हरसोदन ताजपुर होते हुए घटिया तहसील के आवलियाभूतिया से होकर नजरपुर होते हुए महिदपुर से होते हुए गुजरेगा और गरोठ तक जाएगा। 135 किलोमीटर के इस नेशनल हाईवे की सड़क के लिए कुल प्रस्तावित प्लान 3000 करोड़ रुपए का बनाया गया है, इसमें से 2100 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे और 900 करोड रुपए का अधिग्रहण के लिए मुआवजा तय किया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी आलोक पांडे ने बताया 2 महीने में इस फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा, इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए। इधर शहर की सड़कें इस फोरलेन से कनेक्ट करने के मामले में कुछ मामला उलझा पड़ा है।


इसको लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव आज इस प्रस्तावित प्लान को देखने जा रहे थे लेकिन आज उन्हें कैबिनेट की बैठक में आवश्यक रूप से बुला लिया गया तो वह भोपाल गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को इस पूरे प्लान का पूरा प्रस्ताव देखूंगा और इंजीनियरों से चर्चा करूंगा। शहरी सड़कों की कनेक्टिविटी इस फोरलेन से आवश्यक है और इसके लिए शहर की आंतरिक सड़कों को भी फोर लेन करने का प्लान बनाने के लिए हमने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत फाजलपुरा से लेकर आगर रोड, बीमा चौराहा से पंचक्रोशी मार्ग तक का पूरा मार्ग फोरलेन करने और इधर आगर रोड की भी चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव किया है ताकि इस गरोठ फोरलेन से शहर की आंतरिक सड़कों की भी कनेक्टिविटी बढ़ सके। सभी से चर्चा के बाद आगररोड को चौड़ा करने का प्लान भी तैयार किया जाएगा जिससे शहरवासियों और बाहर से आने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे का लाभ मिल सकेगा और शहरवासियों के लिए भी सुविधाजनक होगा।

इंदिरा नगर चौराहे के सामने के मैदान में होगा नेशनल हाईवे का भूमिपूजन कार्यक्रम
उज्जैन। उज्जैन गरोठ फोरलेन भूमिपूजन का कार्यक्रम इंदिरा नगर चौराहे के सामने स्थित मकोडिय़ा आम के मैदान में होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 24 फरवरी को उज्जैन गरोठ फोरलेन जो कि 3000 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है, इसके भूमि पूजन के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन आ रहे हैं। यह बड़ा कार्यक्रम इंदिरा नगर चौराहे के सामने स्थित शहीद नगर के सामने वाले मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए आज से यहां मैदान में साफ सफाई का काम शुरू हो गया है और डोम भी बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। आज अधिकारियों ने सुबह यहाँ दौरा भी किया और पूरी व्यवस्था देखी। नितिन गडकरी 24 फरवरी को फोरलेन कार्य का भूमि पूजन करेंगे और अटल अनुभूति उद्यान में किए गए विकास कार्यों को भी देखेंगे और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने मंदिर जाएंगे नितिन गडकरी के भूमि पूजन करने के बाद ही इस फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा।

Share:

Next Post

20 फरवरी के बाद गुरु होंगे अस्त, करीब डेढ़ माह के लिए शादियों पर लग जाएगा विराम

Fri Feb 18 , 2022
डेस्क: मकर संक्रान्ति के बाद शुरू हुए मांगलिक कार्यों (Auspicious Works) पर अब जल्द ही कुछ समय के लिए रोक लगने वाली है. अब फरवरी में शादी (Marriage) के लिए सिर्फ तीन शुभ मुहूर्त बचे हैं जो 18, 19 और 20 फरवरी तक हैं. इसके बाद करीब डेढ़ माह के लिए विवाह और गृहप्रवेश, मुंडन, […]