बड़ी खबर

कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है सरकारें: सुप्रीम कोर्ट

 

देश में बेकाबू होती कोरोना (Corona) महामारी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हालात का स्वत: संज्ञान लिया और रविवार देर रात भी सुनवाई की। इस दौरान सर्वोच्च अदालत ने सरकारों से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाए। अदालत ने कहा, हम केंद्र और राज्य सरकारों से सामूहिक समारोहों और सुपर स्प्रेडर कार्यक्रमों पर रोक लगाने पर विचार करने का आग्रह करेंगे। कोर्ट ने सरकारों से कहा है कि वे लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं। वहीं दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति बहाली के लिए सोमवार आधी रात तक का समय दिया गया है।

पिछले 24 घंटों में 3.6 लाख से ज्यादा नए मामले, 3,300 मौतें

 

इस बीच, देश में रविवार को संक्रमण के मामलों में मामूली कमी देखी गई। फिर भी 24 घंटों में 3.64 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3,300 मौतें भी हुईं। रविवार रात 12.45 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 3,64,910 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,14,633 हो गई। वहीं 3,300 और लोगों की मौत के साथ अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,18,824 हो गई। देश में फिलहाल 34,10,161 सक्रिय मामले हैं। इस अवधि में 2,95,154 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस तरह अब तक 1,62,77,092 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

महाराष्ट्र: 56,647 ताजा केस, 47.22 लाख कुल केस

कर्नाटक: 37,733 ताजा केस, 16.01 लाख कुल केस

केरल: 31,957 ताजा केस, 16.38 लाख कुल केस

उत्तर प्रदेश: 30,857 ताजा केस, 13.13 लाख कुल केस

आंध्र प्रदेश: 23,920 ताजा केस, 11.45 लाख कुल केस

 तमिलनाडु: 20,768 ताजा केस, 12.07 लाख कुल केस

दिल्ली: 20,394 ताजा केस, 11.94 लाख कुल केस

राजस्थान: 18,298 ताजा केस, 6.33 लाख कुल केस

बंगाल: 17,515 ताजा केस, 8.63 लाख कुल केस

बिहार: 13,534 ताजा केस, 4.93 लाख कुल केस

Share:

Next Post

अब मप्र पुलिस का शिकार हुए दूल्हा-दुल्हन, कार की निकाली हवा, धक्का लगाकर घर पहुंचे

Mon May 3 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में पुलिस(Police) ने शादी (Marriage) कर वापस लौट रहे दूल्हा-दुल्हन(Groom-Bride) की कार की हवा निकाली दी. लेकिन वहीं वहां से गुजर रही सत्ता दल की गाड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं की. जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन(Lockdown) में यह दूल्हा(Groom) अपनी दुल्हन(Bride) को लेकर घर जा रहा था. मामला रीवा […]