देश

राज्यपाल बेदी ने अभिभाषण पढऩे से किया इनकार


पुड्डुचेरी में अनोखा मामला
पुड्डुचेरी। केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में सरकार और राज्यपाल के बीच उपजे विवाद के बाद राज्यपाल किरण बेदी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करने से इनकार कर दिया। ऐसा पहली बार है जब किसी राज्य के राज्यपाल ने सत्र को संबोधित करने से इनकार किया है। राज्यपाल बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने उन्हें वार्षिक वित्तीय वितरण और अनुदान मांग नहीं भेजी है। इन दोनों को आज सदन में पेश किया जाना था। उन्होंने कहा कि मैंने इसके लिए मुख्यमंत्री को भी सूचित किया था। ऐसी परिस्थिति में मैं सदन को संबोधित करना जरूरी नहीं समझती।

Share:

Next Post

आज से खुल जाएंगे जेल रोड और सिंधी कॉलोनी के मार्केट

Mon Jul 20 , 2020
– रविवार का लॉकडाउन जनता ने बनाया सफल… घरों में ही रहे… सब्जी मंडी अवश्य दो दिन बाद खुलेगी… इन्दौर। रविवार का लॉकडाउन सफल रहा और लोगों ने उसका पूरी तरह से पालन भी किया। आज से प्रतिबंधित जेलरोड और सिंधी कालोनी के मार्केट लेफ्ट-राइट फार्मूले से खुल जाएंगे, लेकिन निरंजनपुर और चोइथराम मंडी 22 […]