भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विधायक कृष्णा गौर के मुख्य उपस्थिति में निकाली गई भव्य तिरंगा झंडा यात्रा

  • भारत माता की पूजन, महाआरती कर किया मिष्ठान वितरण

भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजधानी तिरंगामय हो गई है। इस अवसर पर भानपुर मंडल अध्यक्ष निलेश गौर के नेतृत्व में वार्ड 72 के भानपुर चौराहा पर गोविंदपुरा विधानसभा विधायक एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य, राज्य मंत्री कृष्णा गौर के मुख्य उपस्थिति में गोविंदपुरा विधानसभा के इकोग्रीन से भानपुर चौराहा तक भव्य तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई । भानपुर चौराहा पर कृष्णा गौर ने भारत माता की पूजन, महाआरती कर मिष्ठान वितरण किया ।



कृष्णा गौर के साथ निलेश गौर, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल, विधानसभा सह प्रभारी गणेश राम नगर, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायसेन जिला प्रभारी बालिस्ता रावत, विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, पार्षदगण सुरेंद्र वाटिका, विकास पटेल, राजू राठौर, शकुन सिंह लोधी, बी शक्ति राव, शिवलाल मकोरिया, प्रताप बारे, उर्मिला मौर्य, राजेश चौकसे, ममता विश्वकर्मा, मधु शिवनानी, छाया ठाकुर, शिरोमणि शर्मा, नीरज सिंह, मंडल अध्यक्षगण छोटू पंडित, धर्मेंद्र परिहार, किशन बंजारे, प्रदीप लोधी, भानपुर मंडल महामंत्री सुबोध साहू, विमलेश कुमार, समाजसेवी प्रकाश पटेल, विनोद साहू, वरिष्ठ नेता मनोज विश्वकर्मा,श्याम सुंदर परमार, रामबाबू पाटीदार, दलजीत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कुचबंदिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमा कुशवाह, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप अहिरवार एवं भानपुर मंडल पदाधिकारियों ने भारत माता की पूजन की। कृष्णा गौर ने संबोधित करते हुए कहा तिरंगा झंडा के सम्मान में हमारे देश के अनेकों वीरों ने बलिदान दिया, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम सभी को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक/विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिये हम सभी को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराना है। कृष्णा गौर से पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश गौर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन बालिस्ता रावत ने किया।

Share:

Next Post

मौसम में बदलाव के साथ पैर पसारने लगा डेंगू और मलेरिया

Sun Aug 14 , 2022
भोपाल। मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढऩे लगा है। यह मच्छरों के लिए अनुकूल मौसम है। इस मौसम में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया-डेंगू तेजी से फैलती हैं। इनसे बचने का सबसे आसान तरीका है कि अपने आसपास मच्छरों को पनपने ही नहीं दिया जाए। मच्छर […]