उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बिनोद मिल परिसर के हरे पेड़ बिना परमिशन के नहीं काटने दिए जाएँ

  • महापौर ने सूचना के बाद निरीक्षण कर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए

उज्जैन। शुक्रवार को बिनोद मिल परिसर का महापौर ने निरीक्षण किया जहाँ देखा कि यहां हरे-भरे वृक्षों की कटाई की जा रही है। इस पर महापौर ने तत्काल उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना परमिशन के यहाँ से एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यह भूमि रहवासियों से मुक्त कराई गई है। मिल परिसर में गत दिनों हरे-भर वृक्ष काटने के समाचार मिल रहे थे। इस पर कल महापौर मुकेश टटवाल ने परिसर का निरीक्षण किया तब भी वृक्षों की कटाई की जा रही थी। इस पर महापौर ने उपस्थित कार्यपालन यंत्री अनिल जैन को निर्देशित किया कि अब बिनोद मिल परिसर में हर-भरे वृक्षो की कटाई नहीं होना चाहिए और जिन पेड़ों को काटना जरूरी है उनकी अनुमति नियमानुसार शुल्क वसूल कर दी जाए।


बनते कोशिश वृक्षों को बचाया जाएगा आवश्यकता हुई तो रिप्लांट किया जाएगा। बिनोद मिल परिसर में बने शासकीय हाई स्कूल दौलतगंज क्रमांक 01 के भवन को भी बचाने के निर्देश भी महापौर ने दिए। महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि वृक्षों की अवैध कटाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी शासन एक ओर पर्यावरण को बचाने एवं पौधारोपण का अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर बगैर अनुमति लिए वृक्षों की कटाई की जा रही है जो की उचित नहीं है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी, रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

हीरा मिल क्षेत्र में बनाई 40 करोड़ की स्मार्ट सड़क कुछ महीने में ही उखड़ गई

Sat Feb 18 , 2023
उज्जैन। करोड़ों रुपए के निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि जनता का पैसा भ्रष्ट निर्माण और कमीशन में लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लगभग 5 साल पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने शहर के दो दर्जन मार्गों को स्मार्ट रोड बनाने की योजना बनाई थी। इसमें भूमिगत […]