आचंलिक

किराना व्यापार संघ ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव,निकली तिरंगा रैली

गंजबासौदा। किराना व्यापार संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने भारत माता की पूजा आरती कर किया। तिरंगा रैली तारण तरण जैन पाठशाला से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई त्योदा रोड़ पर संपन्न हुई। इस अवसर पर संघ के संरक्षक शांति प्रकाश ओसवाल, मोहित समैया, दीपक चौरसिया, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनोज डागा, सतीश महेश्वरी, मुकुल जैन, अरविंद दुबे, ब्रजेश तिवारी, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन रुचीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वाधवानी, राकेश चौरसिया, आकाश महेश्वरी, महामंत्री नीलेश जैन दीक्षा, कोषाध्यक्ष पवन जैन तिरंगा, सचिन जैन, संजीव चौरसिया, प्रशांत साहू, मनोज जैन, रमेश जाट, नीरज जैन, विवेक अग्रवाल, अमित साध्य, अंकित जैन सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।


Share:

Next Post

दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत, शहर हुआ पानी-पानी

Tue Aug 16 , 2022
विदिशा। शनिवार दरमियानी रात हुई रिमझिम सोमवार की सुबह तक जारी रही। कई निचली बस्तियां जलमग्न हुई। शहर मैं हुई इस बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया कई जगह तो पानी खराब होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले तो वही कई कालोनियों मैं पानी भरा गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों […]