img-fluid

WhatsApp Web पर मिलेगी ग्रुप कॉलिंग की सुविधा, बिना ऐप के 32 लोग जुड़ सकेंगे एक साथ

June 16, 2026

नई दिल्ली। वॉट्सऐप अपने वेब प्लेटफॉर्म को और अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। कंपनी जल्द ही WhatsApp Web पर ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर उपलब्ध कराने की तैयारी में है। फिलहाल इस फीचर की बीटा वर्जन में टेस्टिंग चल रही है, जिसके बाद यूजर्स बिना डेस्कटॉप ऐप और मोबाइल फोन की मदद के भी ब्राउजर से ग्रुप कॉल कर सकेंगे।

वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वेब वर्जन पर ग्रुप कॉलिंग सुविधा का दायरा बढ़ा रही है। इससे पहले WhatsApp Web पर केवल व्यक्तिगत चैट के लिए वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

32 प्रतिभागियों को जोड़ने की सुविधा
नए अपडेट के बाद यूजर्स अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर ब्राउजर के जरिए WhatsApp Web खोलकर सीधे ग्रुप कॉल शुरू कर सकेंगे। कॉल शुरू करने पर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के दो विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से जरूरत के अनुसार किसी एक को चुना जा सकेगा।

इस सुविधा के तहत एक ग्रुप कॉल में अधिकतम 32 लोगों को शामिल किया जा सकेगा। ऐसे में ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन चर्चा और टीम सहयोग जैसे कार्यों के लिए अलग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की आवश्यकता कम हो सकती है।


  • सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
    कंपनी का कहना है कि WhatsApp Web पर होने वाली ग्रुप कॉलिंग में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलेगी। यानी कॉल के दौरान साझा की गई जानकारी और बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। वॉट्सऐप लंबे समय से इस सुरक्षा फीचर को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताता रहा है।

    जल्द मिलेंगे कॉल लिंक और स्क्रीन शेयरिंग फीचर
    रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में WhatsApp Web पर कॉल लिंक और स्क्रीन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग की मदद से यूजर्स कॉल के दौरान अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर मौजूद प्रेजेंटेशन, दस्तावेज़, रिपोर्ट या अन्य कंटेंट को आसानी से साझा कर सकेंगे। इन नए फीचर्स के आने के बाद WhatsApp Web केवल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन मीटिंग और सहयोग के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में भी उभर सकता है।

    Share:

  • होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकला LPG से भरा भारतीय जहाज दिशा.... 34 अन्य को भी हरी झंडी मिलने उम्मीद

    Tue Jun 16 , 2026
    तेहरान। अमेरिका और ईरान (America-Iran) के बीच डील पक्की होने के बाद भारतीय ध्वज (Indian Flag) वाला एलएनजी जहाज ‘दिशा’ (LNG ship ‘Disha’) तीन महीने से अधिक समय बाद युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने वाला पहला भारतीय जहाज बन गया है। यह जहाज 18 जून को भारत पहुंचेगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved