img-fluid

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए – महंत दिनेन्द्र दास

July 05, 2026


अयोध्या । महंत दिनेन्द्र दास (Mahant Dinendra Das) ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को (Guilty of stealing offerings from Ram Mandir) फांसी की सजा दी जाए (Should be Sentenced to Death) ।

  • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े किसी भी प्रकार के दान की हेराफेरी करने वालों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को सजा मिलना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

    महंत दिनेन्द्र दास ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जो भी फ़ैसला लेगा, उसका पालन किया जाएगा। यह अच्छी बात है कि आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। यह जरूरी है कि राम लला के यहां पर चोरी करने वाले व्यक्ति को फांसी की सजा दी जाए। बाकी ट्रस्ट जो भी फैसला करेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।” वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और सच्चाई सामने नहीं आ जाती, तब तक इस विषय पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं

    है।

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वयं इस मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया है। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और निष्कर्ष सामने आने का इंतजार किया जाना चाहिए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved