भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

Guna: बारिश से हलक में अटकी किसानों की जान

गुना। (Guna)जिले में गुरुवार को मौसम अचानक बदल गया। पिछले एक सप्ताह से मौसम में समाहित हो रही गर्मी के बीच अचानक बारिश हुई। हालांकि सुबह से ही मौसम (weather) रोज की तरह रुप लिए हुए था, किन्तु दोपहर बादल अचानक आसमान पर बादल छाए और थोड़ी ही  देर में तेज बारिश शुरु हो गई। यह बारिश करीब आधा घंटा हुई और इससे शहर तरबतर हो गया।



 इसी तरह की खबरें अंचल से भी निकलकर सामने आती रहीं। इस बारिश ने किसानों की जान हलक में अटका दी है। बारिश से फसल को नुकसान होने की बात कही जा रही है। कारण इस समय फसल कटार्ई का समय चल रहा है।

 

पश्चिमी विक्षोभ बनने से हुई बारिश (Rain caused by western disturbances)

मौसम (weather)में अचानक बदलाव का कारण मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ को बता रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसकी संभावना पहले से ही बन रही थी और इसको लेकर उन्होने संकेत भी दिए थे। उसी के अनुरुप यह बारिश हुई है। विभाग का कहा है कि इससे मौसम पर ज्यादा असर नहीं पडऩे वाला है। आगामी दिनों में मौसम सामान्य ही रहेगा और इसमें धीरे-धीरे गर्मी घुलती रहेगी।

 

दिन में छाया अंधकार (Day shadow darkness)

मौसम (weather) में बदलाव के चलते दिन में ही अंधकार छा गया। गुरुवार सुबह रोज की तरह ही साफ आसमान के साथ धूप लेकर आई थी और दोपहर तक ऐसा ही मौसम रहा। बाद में अचानक आसमान पर बादल छा गए। यह बादल इतने घने थे कि दिन में ही रात जैसा अंधकार छा गया। इसी बीच तेज हवा चलने लगी और कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। कुछ जगह से छोटे-छोटे ओले गिरने की भी खबर आई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं  हो पाई। 

 

किसानों की बढ़ रही चिंता

इस बारिश ने किसानों की जान हलक में अटका दी है। इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है। खेत में खड़ी फसल को काटकर खलिहानों में रखने के साथ मंडी में बेचने लाया जा रहा है। बारिश से फसल को नुकसान होगा। इससे दाना सडऩे के साथ ही कमजोर हो सकता है। मौसम देखकर किसानों की चिंता बढ़ रही है। बदले मौसम ने तापमान पर भी असर डाला है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्र्री सेल्सिसय रिकार्ड किया  गया। 

Share:

Next Post

Corona virus से संक्रमित हुए सुनील छेत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri Mar 12 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम (Insian Football Team) के कप्तान सुनील छेत्री (Captan Sunil Chhetri) कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  उन्होंने ट्वीट किया,”अच्छी खबर नहीं है। मैं कोरोना की जांच में […]