आचंलिक

गायों की सेवा कर मनाया गुरुनानक जयन्ती

विदिशा। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गोपाल कृष्ण गौशाला मे शिक्षा विभागीय गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण समिति विदिशा के सदस्यों द्वारा नवागत जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद राठी एवं सहायक संचालक विनोद चौधरी का स्वागत एवं सम्मान कर गौशाला में गायों को दलिया एवं गुड़ खिलाया। समिति द्वारा निरंतर गो ग्रास उपलब्ध कराने के लिए साप्ताहिक एवं त्योहारों पर सेवाएं दी जाती हैं। आपसी सहयोग से गो ग्रास दलिया गुड़ भी गायों को खिलाया जाता है। इस अवसर पर भोपाल मंडल के रेल सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश सेन एवं गल्र्स स्कूल प्राचार्य बलवीर सिंह तोमरए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विजय श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य मुकेश खरे एवं शिक्षक गण अरविंद अवस्थी, संतोष जैन, हरिहर चतुर्वेदीए सत्येंद्र श्रीवास्तव, सचिन सक्सेना, डूंगर सिंह ठाकुर,नवल सिंह रघुवंशी, लल्लू सिंह विश्वनाथ शर्मा, कृष्ण कुमार कापसेए भूपेंद्र रघुवंशी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मनोज माली, विवेक बृजेश, बबेले लखन रघुवंशीए प्रकाश यादव, खुशीलाल चौकसे, आदि ने गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया भविष्य में भी सभी त्योहार जन्मदिन या विशेष अवसर आदि पर गो सेवा गतिविधियों में सक्रिय होकर सहयोग देने का संकल्प लिया ।


गुरुनानक देव का 554 प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ माना
सिख समुदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव का 554 वा प्रकाश पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर गुरुद्वारे में सुबह से अखंड पाठ का जो 1 महीने से चला रहा था उसका समापन हुआ। वही शपथ कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1 बजे तक लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के साथ.साथ अन्य समुदायों के सदस्य भी अरदास करने पहुंचे अरदास के साथ उन्होंने माथा बेटे का वहीं दूसरी ओर सभी राजनीतिक दलों के सदस्य भी मत्था टेकने गुरुद्वारे पहुंचे।

फोटो सलंग्र 5

Share:

Next Post

देख रहा है रेलवे-ऐसा मत कर भू माफिया सूतखोर विनोद

Wed Nov 9 , 2022
शराब, शबाब और कबाब के मजा दिलाकर रेलवे कर्मचारियों को बनाता है अपने सूतखोरी रैकेट का हिस्सा, फिर करता है रेलवे की जमीन पर कब्जा सूतखोर सेवानिवृत रेलवे कर्मी अवैध होटल की आड़ में कर रहा अनैतिक कार्य जबलपुर। जी हां हम बात कर रहे है पुल नंबर एक इंद्रा मार्केट स्थित रेलवे की भूमि […]