आचंलिक

शनिवार की शाम हुई ओलावृष्टि… खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल को हुआ नुकसान

महिदपुर रोड। शनिवार को शाम 4 बजे आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के साथ आसपास के गांवों में मक्का के आकार के ओले गिरने के समाचार ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिले हैं। ग्राम झुटावद के सरपंच शिव सोलंकी, उप सरपंच महेश पंड्या के अनुसार शनिवार की शाम 4 बजे अचानक आंधी तूफान के साथ शुरू हुई।


बरसात के मक्का के आकार ओले भी गिरे ग्राम पेटलावद के कृषक राजेंद्र सिंह राजावत, ग्राम ब्राह्मण खेड़ा के जितेंद्र सिंह दूधावत, ग्राम कोयल के कृष्ण कुमार व्यास, अजय बैरागी, ग्राम डूंगरिया के कृषक उमराव सिंह ग्राम मोहनलाल गेहलोत आदि से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन संबंधित ग्रामों में मक्का के आकार के ओले गिरे। सरपंच शिव सोलंकी तथा अन्य ने बताया खेतों में खड़ी विभिन्न प्रकार की सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। किसी जानमाल के मौसम की जानकारी समाचार भेजे जाने तक नहीं मिली है।

Share:

Next Post

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेज को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun Jun 4 , 2023
सीहोर धार्मिक स्थल होने के कारण यहां बढ़ रही लोगों की संख्या सीहोर। शनिवार को सांसद साधवी प्रज्ञा ठाकुर को सीहोर में कोराना काल के समय से बंद हुई ट्रेनों को पुन: चालू कराने के साथ ही अन्य आवश्यक टे्रनों का सीहोर रेल्वे स्टेशन पर स्टापेज कराने के स बंध में नगर के वरिष्ठजनों ने […]