विदेश

सउदी-अरब में महिला अधिकार कार्यकर्ता हथलौल 1001 दिन बाद रिहा

रियाद । सउदी अरब में महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल हथलौल को रिहा कर दिया गया है। हथलौल ने सऊदी अरब में महिलाओं को कार चलाने का अधिकार देने की मांग उठाई थी। इसके लिए उनके साथ कई अन्य महिला कार्यकर्ताओं को साल 2018 में गिरफ्तार कर लिया गया था।



ब्रॉड काउंटर टेरोरिज्म लॉ के तहत उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। उनकी बहन लीना अल हथलौल ने ट्विटर के माध्यम से अपनी खुशी को साझा किया है।

उन्होंने लिखा, “लुजैन घर पर हैं। 1001 दिन जेल में बिताने के बाद वे घर पर आ गई हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हथलौल की तस्वीर भी साझा की है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने हथलौल की रिहाई के कदम का स्‍वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बयान जारी कर कहा है कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जो उनकी जैसी स्थिति में हैं और उन्हें इसी तरह के कारणों से जेल में डाला गया है, उन्हें भी जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एजेंसी

Share:

Next Post

देश ने बागवानी उत्पादों के निर्यात में काफी प्रगति कीः तोमर

Fri Feb 12 , 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारत ने बागवानी के क्षेत्र और बागवानी उत्पादों के निर्यात में काफी प्रगति की है। भारत में उत्पादित बागवानी फसलों की विदेशों में मांग बढ़ रही है। कन्फेडरेशन आफ हार्टिकल्चर एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए […]