img-fluid

इंदौर: नामांतरण के 6191 मामले फाइलों में अटके, 39 हजार निपटाकर भी राजस्व विभाग की बड़ी पेंडेंसी

November 29, 2026

  • सांवेर में सबसे ज्यादा 1091 प्रकरण लंबित, महू में 912 और देपालपुर में 790 मामले बाकी
  • जमीन के मालिकाना हक के लिए लोगों को करना पड़ रहा इंतजार

इंदौर। जमीन (land) की रजिस्ट्री (Registry) कराने के बाद भी नामांतरण के लिए लोगों को राजस्व कार्यालयों (Revenue Department) के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राजस्व विभाग की आरसीएमएस रिपोर्ट ने नामांतरण के मामलों में कामकाज की तस्वीर उजागर कर दी है। जिले में अविवादित और विवादित नामांतरण के कुल 45 हजार 454 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से 39 हजार 263 का निराकरण हुआ, लेकिन 6 हजार 191 मामले अब भी लंबित हैं। यानी हजारों प्रकरणों में लोगों को अब भी राहत का इंतजार है।


  • इंदौर जिले में भरपूर एसडीएम संयुक्त कलेक्टर तहसीलदार होने के बावजूद भी कई मामलों में नामांतरण बाकी नजर आ रहा है। हालांकि इस बार की रिपोर्ट में इंदौर में प्रगति काफी अच्छी दिखाई है। दर्ज आंकड़ों में लगभग नामांतरण के लिए 45000 से अधिक मामले सामने आए थे, जिनमें से लगभग 85 प्रतिशतसे ज्यादा का निराकरण किया जा चुका है, लेकिन ऐसे मामले जो विवादों में घिरे हैं, उनके लिए लगभग तीन से चार महीने की पेंडेंसी नजर आ रही है।

    विवादित मामलों में भी 353 प्रकरण बाकी
    विवादित नामांतरण के मामलों में भी राजस्व विभाग पूरी तरह राहत नहीं दे पाया है। कुल 353 प्रकरण लंबित हैं। इनमें 327 मामले तीन माह से कम अवधि के और 25 मामले तीन से छह माह की अवधि के हैं। विभाग 86.4 प्रतिशत निराकरण का आंकड़ा जरूर दिखा रहा है, लेकिन 6 हजार 191 लंबित प्रकरण यह बताने के लिए काफी हैं कि नामांतरण की प्रक्रिया में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

    सांवेर… कछुआ चाल से काम
    तहसीलवार आंकड़ों में सांवेर सबसे आगे है, लेकिन यहां 1 हजार 91 मामले लंबित हैं। महू में 912, देपालपुर में 790 और मल्हारगंज में 766 प्रकरणों का निराकरण होना बाकी है। राऊ में भी 625 मामले लंबित हैं। यानी जिन तहसीलों में हजारों प्रकरण निपटाए गए, वहां भी लंबित मामलों का बोझ कम नहीं हुआ है।

    विवाद नहीं फिर भी मामले अब भी लंबित
    अविवादित नामांतरण के 43 हजार 46 प्रकरणों में से 37 हजार 208 का निराकरण हुआ, जबकि 5 हजार 838 मामले लंबित हैं। दूसरी ओर विवादित नामांतरण के 2 हजार 408 मामलों में से 2 हजार 55 निपटाए गए और 353 अब भी लंबित हैं। विभाग का निराकरण प्रतिशत 86.4 है, लेकिन बाकी 13.6 प्रतिशत प्रकरण भी हजारों आवेदकों की परेशानी का कारण बने हुए हैं।

    कहां कितने मामले निपटे
    सांवेर 7,906
    महू 5,659
    मल्हारगंज 5,176
    राऊ 4,926
    देपालपुर 3,616
    कनाड़िया 3,059
    हातोद 2,779
    जूनी इंदौर 2,590
    बिचौली हप्सी 2,437
    खुड़ैल 1,115

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved