जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

पहली बार रखने जा रही है हरतालिका तीज का व्रत, तो जरूर जान लें ये खास नियम

नई दिल्‍ली। हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat 2022) देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. इस साल 31 जुलाई के दिन हरतालिका तीज मनाई जाएगी. हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat 2022) को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य (Health) के लिए यह व्रत रखती हैं. यह व्रत निराहार और निर्जल रहकर पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है. यह व्रत एक बार शुरू कर देने पर इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता है. इस व्रत में भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा (Worship) की जाती है एवं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है.


हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 Vrat Shubh Muhurt)
हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 Vrat) की पूजा 31 जुलाई को प्रातः 6:30 से 8:33 के मध्य करना उत्तम है.
हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 Vrat ) की प्रदोष पूजा के लिए सायंकाल 6:33 से रात्रि 8:51 तक शुभ मुहूर्त है.

व्रत रखने के नियम (Hartalika Teej Vrat Rules)
जो महिलाएं पहली बार हरतालिका तीज व्रत रखने की सोच रही हैं. वह एक बार यह व्रत शुरु करती हैं तो बीच में नहीं छोड़ना चाहिए.

अगर हरतालिका तीज के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म हो जाए तो उन महिलाओं को दूर से ही भगवान की कथा सुननी चाहिए. भगवान को नहीं छूना चाहिए.

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं रात्रि में जागरण करती हैं. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत में रात में सो जाता है. वह अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेता है.

(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Share:

Next Post

लंबे समय से हो रही खांसी को भूलकर भी न करें अनदेखा, इस बीमारी का हो सकता है संकेत

Mon Jul 11 , 2022
नई दिल्‍ली। बदलते मौसम के साथ खांसी-जुकाम(cough and cold) की परेशानी होना सामान्य है. इस तरह की परेशानी में अक्सर दवा लेने के बाद समस्याएं ठीक हो जाती है, लेकिन अगर आपको लंबे समय तक खांसी की परेशानी है, तो यह अस्थमा (asthma) की ओर संकेत कर सकती है. जी हां, लंबे समय तक खांसी […]