img-fluid

हरियाणा की इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी दिवाली पर कार, ऑफिस बॉय को भी मिला यह गिफ्ट

November 04, 2023

चंडीगढ़ (Chandigarh) । हरियाणा (Haryana) के पंचकुला में एक फार्मा कंपनी (pharma company) ने अपने कर्मचारियों (employees) को इस दिवाली (diwali) पर शानदार तोहफा (gift) देने का फैसला किया है। कंपनी के मालिक ने तोहफे के रूप में कार (car) दी है। कंपनी के डेयरेक्टर एमके भाटिया अपने कर्मचारियों को सेलिब्रिटी कहते हैं। उन्होंने 12 ‘स्टार कलाकारों’ को कारें भेंट कीं। फार्मास्युटिकल कंपनी मिट्स हेल्थकेयर आने वाले समय में 38 और कर्मचारियों को कारें तोहफे के रूप में देने की योजना बना रही है।


  • जिन कर्मचारियों को कार गिफ्ट में मिली है, उनमें एक ऑफिस बॉय भी शामिल है। भाटिया अपनी कंपनी की सफलता का श्रेय अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और वफादारी को देते हैं। इनमें से कुछ लोग कंपनी शुरू होने के बाद से ही उनके साथ हैं।

    भाटिया के अनुसार, ये कारें सिर्फ दिवाली उपहार नहीं हैं बल्कि कंपनी में उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विश्वास का पुरस्कार हैं।

    आपको बता दें कि जिन कर्मचारियों को कारें मिलीं उनमें से कुछ को गाड़ी चलाना भी नहीं आता था। वे इस उपहार से अचंभित रह गए। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

    Share:

  • कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस में मची होड़, खड़गे के बेटे ने भी जताई इच्छा

    Sat Nov 4 , 2023
    बेंगलुरु (Bengaluru) । कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस (Congress) को सत्ता में अभी छह माह भी पूरे नहीं हुए हैं कि मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Chief Minister Siddaramaiah) जहां पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने का दम भर रहे हैं, वहीं प्रियांक खड़गे (Priyank Kharge) सहित कई नेताओं ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved