img-fluid

हाथरस गैंगरेपः दिल्ली में महिला कांग्रेस प्रदर्शनकािरयों को गाड़ी में भर ले गई पुलिस

September 29, 2020

दिल्ली में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार पीड़ित युवती की जान चली गई है। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। घटना के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय चौक के पास प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, साथ ही दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्ष अमृता धवन को भी गाड़ी में बैठाकर ले गए। साथ ही कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

आपको बता दें कि सुबह ही हाथरस घटना की पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद से ही इस घटना पर राजनीतिक बवाल हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से योगी सरकार पर तीखा वार किया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। हाथरस की दलित बेटी के लिये न्याय की हुंकार ।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं। आपको बता दें कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य कई विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने भी योगी सरकार की आलोचना की और इस मामले को दबाने का आरोप लगाया।

Share:

  • एशिया में 1967 के बाद सबसे कम रहेगी विकास दर: विश्‍व बैंक

    Tue Sep 29 , 2020
    विश्‍व बैंक ने कहा, 0.9 फीसदी के करीब रेहगी जीडीपी ग्रोथ रेट नई दिल्‍ली। कोविड-19 की महामारी के कारण एशिया में 1967 के बाद सबसे कम विकास दर रह सकती है। विश्‍व बैंक के अनुमान के अनुसार सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) 0.9 फीसदी रह सकती है। ये जानकारी विश्‍व बैंक ने अपने ताजा आर्थिक अपडेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved