देश

हाथरस कांडः लाठीचार्ज में बाल-बाल बचे RLD चीफ जयंत चौधरी, पुलिस का लाठीचार्ज

अखिलेश यादव भी जाने वाले थे हाथरस

हाथरस। हाथरस मामले में  में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को रेप पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने गए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ टकराव हो गया। पुलिस के लाठीचार्ज में एसपी जिलाध्यक्ष गिरीश यादव समेत कई लोग जख्मी हो गए हैं। आरएलडी नेता जयंत चौधरी  पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाईं, हालांकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाते हुए घेरा बना लिया।

हाथरस में पीड़िता के गांव में राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी भी पहुंचे हुए हैं। उन्होंने पीड़ित परिजन से घर के अंदर बैठकर मुलाकात की। इस दौरान गांव में आरएलडी और सपा कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा हुआ। पुलिस ने जयंत चौधरी पर भी लाठीचार्ज की कोशिश की। जयंत चौधरी को बचाने के लिए आरएलडी कार्यकर्ताओं ने घेरा बना लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी लगातार लाठीचार्ज करते रहे।

हाथरस सदर के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने लाठीचार्ज के बारे में बताया, ‘गांव में अभी 5 से अधिक लोगों के प्रतिनिधिमंडल को जाने की इजाजत नहीं है। हमें समाजवादी पार्टी और आरएलडी के 5 लोगों के नाम मिले थे। तभी कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और बैरिकेडिंग तोड़ डाली। पत्थरबाजी भी की गई। हमारे एक CO घायल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। अभी हालात सामान्य हैं।’

बताया जा रहा है कि काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भारी हंगामे के बीच पीड़ित परिजन से मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी हाथरस जाने के कयास थे लेकिन पार्टी ने साफ किया कि अखिलेश के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। उधर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने डीएम पर कार्रवाई न होने पर निष्पक्ष जांच को लेकर आशंका जाहिर की है।

Share:

Next Post

करेंसी नोटों से फैल सकते हैं बैक्टीरिया और वायरस, RBI ने दिए संकेत

Sun Oct 4 , 2020
नई दिल्ली। कोरोना काला में नरेंसी नोट को सुरक्षित नहीं समझें। रिजर्व बैंक का कहना है कि करेंसी नोटों से किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया और वायरस एक दूसरे के बीच फैल सकता है। रिजर्व बैंक ने यह जानकारी कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स को दी है। दरअसल, कैट ने पूछा था […]