बड़ी खबर

स्वास्थ्य मंत्रालय का एलान- सभी राज्यों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। वहीं देश में कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अनलॉक के तहत बिहार में 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की भी अनुमति मिल गई है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्त्रां को खोलने की इजाजत दे दी गई है। भारत में लैम्बडा वैरिएंट का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि उन्हें जुलाई 2021 के महीने में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ से अधिक खुराक मिलेंगी। आज सुबह तक, सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 2.19 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है। 

Share:

Next Post

Weight Loss Tips: 1 दिन में 1 किलो वजन घटाएं, बस करना होगा ये काम

Wed Jul 7 , 2021
डेस्क। आजकल की लाइफस्टाइल में लोग सबसे ज्यादा अपने मोटापे से परेशान हैं. ज्यादातर बीमारियों की जड़ मोटापा है. ऐसे में अगर आपको खुद को फिट रखना है तो सबसे पहले अपना वजन कम करना जरुरी है. गलत खान-पान की वजह से तेजी से वजन बढ़ता है और शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती है. […]