img-fluid

Health Tips: हफ्ते भर में वजन घटा सकता है यह नुस्‍खा

April 22, 2026

नई‍ दिल्‍ली । आपका बढ़ा हुआ वजन न केवल बीमारियों (diseases) को न्योता देता हैं बल्कि पर्सनालिटी को भी खराब करता है। ऐसे में लोग अपने मोटापा (obesity) को कम करने के लिए तरह-तरह उपाय ढूंढ़ने लगते हैं। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो वजन कम करने के लिए पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से भरपूर पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट (body hydrate) रहती है, जिसकी वजह से आप कई तरह की परेशानियों से बचें रहेंगे। आयुर्वेदिक चिकित्सक के मुताबिक अगर आप पीनी में कुछ चीजों को मिलाकर पिएंगे तो ये तेजी से वजन घटाने (Weight Loss) में आपकी मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं।

सामग्री
1 खीरा
1 चम्मच साफ की हुई अदरक
1 नींबू का रस
20 ग्राम पुदीना की पत्तियां



  • विधि
    इन सब सामग्री को लेकर मिक्सर में मिक्स करके जूस बना लें।

    उसके बाद इस पानी को 7 ग्लास और साफ पानी में मिलाकर रातभर के लिए रख दें।

    फिर सुबह उठकर इस पानी को पिएं।

    जब भी आपको प्यास लगे आप इस पीनी को पी सकते हैं।

    इस पानी को आपको सात दिनों तक पीना है। ऐसा करने से आपको फर्क दिखेगा।

    यह पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, फैट डिससोल्व करता है,मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, डाइजेशन को ठीक करता है, कब्ज को खत्म करता है। लेकिन यदि आपको पेट में अल्सर या फिर पाइल्स की समस्या है तो इसका सेवन न करें। इसके अलावा प्रेग्नेंसी और लेकटेशन के दौरान भी इसके सेवन से बचें।

    डिस्क्लेमर: उपरोक्‍त दी गई सूचना विभिन्न स्रोतों द्वारा दी गई जानकारियों पर आधारित है, हम इनकी पुष्टि व जांच का दावा नही करते हैं। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें।

    Share:

  • इन पोषक तत्वों की कमी से महिलाओं को होती है कई दिक्‍कतें, तुरंत खाना शुरू करें ये चीजें

    Wed Apr 22 , 2026
    नई दिल्‍ली । शोध बताते हैं कि पोषक तत्वों (nutrients) की कमी से महिलाएं (Women) तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करती हैं। ऑफिस हो या फिर घर। अधिकतर महिलाएं काम में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि खाने-पीने (eating and drinking) का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती हैं। परिणाम स्वरूप उनके शरीर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved